बॉम्बे जिमखाना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai को मिलेगा पहला पब्लिक जिमखाना, हर किसी के लिए खुला रहेगा प्रवेश

Mumbai News: BMC ने फोर्ट में आम नागरिकों के लिए 33 करोड़ की लागत से शहर का पहला सार्वजनिक जिमखाना बनाने का फैसला किया है। जिसमें जिम, स्विमिंग पूल, कैफे और म्यूज़ियम जैसी सुविधाएं होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी ने फोर्ट में जिमखाना बनाने के लिए 33 करोड़ का टेंडर जारी किया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल के तहत शुरू की जाएगी, जिसमें एक ही ठेकेदार को योजना, निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बीएमसी का कहना है कि यह सुविधा आम आदमी को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। शहर में बॉम्बे जिमखाना, हिंदू जिमखाना और पारसी जिमखाना जैसे कई जिमखाने हैं, लेकिन इन सार्वजनिक मनोरंजन क्लबों की सदस्यता सीमित है और इसकी फीस बहुत अधिक होती है।

जिसके कारण आम नागरिक यहां नहीं जाते है। फोर्ट क्षेत्र में पहला सार्वजनिक जिमखाना मिलने जा रहा है। यह शहर का पहला ऐसा जिमखाना होगा जो आम नागरिकों के लिए होगा, जबकि अब तक के जिमखाने और क्लब केवल विशेष सदस्यता के आधार पर प्रवेश की अनुमति देते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नई इमारत पांच मंजिला होगी, जिसके शीर्ष पर कांच का गुंबद बनाया जाएगा।

शहर का पहला जिमखाना जो आम नागरिकों के लिए होगा

  • इसमें एक व्यूइंग डेक भी होगा, जहां से फोर्ट और आजाद मैदान क्षेत्र का 180 डिग्री दृश्य दिखाई देगा। इसके अलावा, इस सुविधा में एक कैफेटेरिया, सामुदायिक हॉल और पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  • साथ ही, इनडोर जिम और स्विमिंग पूल जैसी मनोरंजन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा नागरिकों के लिए एक इनडोर मनोरंजन केंद्र के रूप में उपलब्ध रहेगी, बीएमसी इस भवन की एक मंजिल पर एक संग्रहालय भी स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसमें मुंबई के इतिहास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुडी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, यह जिमखाना बीएमसी की क्रीडा भवन' नामक मौजूदा मनोरंजन सुविधा का पुनर्विकास कर बनाया जा रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां