Fadnavis ने शिवसेना और कांग्रेस पर बोला हमला, उद्धव ठाकरे के 20 हजार करोड़ कर्जमाफी का क्या हुआ?

पिछले कुछ दिनों से Shivsena (UBT) और उद्धव ठाकरे लगातार सरकार पर किसानों के मुआवजे को लेकर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में CM Devendra Fadnavis ने भी उद्धव ठाकरे को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पिछले कुछ दिनों से Shivsena (UBT) और उद्धव ठाकरे लगातार सरकार पर किसानों के मुआवजे को लेकर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में CM Devendra Fadnavis ने भी उद्धव ठाकरे को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) द्वारा छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित आक्रोश मोर्चा को लेकर उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे और राज्य कोरोना महामारी जैसे संकट से जूझ रहा था, तब उन्होंने कितनी मदद की थी, इसका आकलन पहले उन्हें खुद करना चाहिए, उन्हें किसानों की मांगों को लेकर आक्रोश मोर्चा निकालने का कोई अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री फडणवीस शुक्रवार शाम स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के सिलसिले में छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष के आरोपों और आक्रोश मोर्चा को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, अगर उद्धव ठाकरे खुद को आईने में देखें, तो उन्हें समझ में आएगा कि किस्सनों के लिए आक्रोश मार्च निकालने का उन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने पूछाः सीएम रहते ठाकरे ने कितनी मदद की थी

बता दें कि इन दिनों स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। सभी दलों की ओर से निकाय चुनावों को लेकर बैठको का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पाटी पदाधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा करने के लिए छत्रपति संभाजी नगर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शहर के चिकलचना परिसर में स्थित जिमखाना क्लब में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि जल्द ही स्थानीय चुनावों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए लिए जा रहे निर्णयों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाएं।

सपकाल पर साधा निशाना

  • इस दौरान कांग्रेस पर भी उन्होंने निशाना साधा। जब मीडिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की आलोचना पर प्रतिक्रिया मांगी, तो फडणवीस ने कहा, सपकाल कौन है? उन्हें उनके अपने जिले में भी लोग नहीं पहचानते। मै ऐसे लोगों पर क्या टिप्पणी करू?
  • फडणवीस के इन तीखे बयानों के बाद मराठवाड़ा की राजनीति में एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ गई है। स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में यह बयानबाजी आगामी राजनीतिक संघर्ष का संकेत मानी जा रही है।

राहत पैकेज की आलोचना

बता दें कि शिवसेना (उद्धव गुट) ने शनिवार को अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान और सरकार द्वारा घोषित 31,500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की आलोचना करते हुए आक्रोश मोर्चा निकाला। इस पर फडणवीस ने कहा, 'हमने इतने बड़े पैमाने पर मदद की है कि उबाठा को आक्रोश मोर्चा निकालने की जरूरत ही नहीं थी। उनके कार्यकाल में किसानों को क्या मिला और हमारी महायुति सरकार ने क्या किया, यह जनता जानती है।'

तब 20 हजार करोड़ की कर्जमाफी घोषणा थी हवा में

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने 20।000 करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा की थी, लेकिन उसमे से कोई ठोस अमल नहीं हुआ, फडणवीस ने कहा, स्ठाकरे ने कहा था कि मौजूदा कर्ज वाले किसानों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन ढाई साल में एक पैसा भी नहीं दिया गया, इसके विपरीत, हमने 16 लाख किसानों को राहत दी और अब 31,500 करोड़ रुपये का नया पैकेज घोषित किया है, फडणवीस ने जोर देकर कहा, किसानों की सरकार है। हम सिर्फ घोषणाएं नहीं करते, अमल भी करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com