महाराष्ट्र कांग्रेस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026: दक्षिण मुंबई में कांग्रेस को झटका, आरक्षित सीटों पर दावेदार नहीं

BMC Election में कांग्रेस के रुख में बदलाव के संकेत हैं। वंचित बहुजन आघाडी और राकांपा (शरद गुट) से गठबंधन पर विचार कर रही है, वहीं 28 आरक्षित वार्डों में उम्मीदवारों की कमी चिंता का कारण बनी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है। कांग्रेस ने शुरुआती दौर में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था, लेकिन अब पार्टी का मूड बदलते हुए दिख रहा है।

पार्टी ने वंचित बहुजन आघाडी और राकांपा ( शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए हैं, हालांकि इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की बुधवार को बैठक हुई, लेकिन यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में मौखिक रूप से कई उम्मीदवारों को तैयार रहने के लिए कहा गया है, जिसे टिकट देना लगभग तय हो गया है। - संभावना जताई जा रही है कि रविवार से पहले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ जाएगी, वहीं दूसरी लिस्ट 29 दिसंबर या उससे पहले आने की उम्मीद है।

आरक्षित वार्डों के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार

बता दें कि कांग्रेस ने सभी 227 सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे, पार्टी को अब तक 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और अधिकांश सीटों पर इच्छुकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि, 28 वाहों में अब भी सन्नाटा है।

खास बात यह है कि दो दिन पहले यह संख्या 35 थी, लेकिन पिछले दो दिनों में 7 नए आवेदन दाखिल होने के बाद यह आंकड़ा घटकर 28 रह गया है, यानी मुंबई के कुल 227 प्रभागों में से 28 वार्ड ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी इच्छुक उम्मीदवार ने नामांकन के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है।

इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इनमें सबसे अधिक वार्ड दक्षिण मुंबई में है और ये ऐसे सीट हैं, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षित है।

उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए कांग्रेस ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इच्छुक उम्मीदवारों के चरणबद्ध साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। समिति की अहम बैठक आज आयोजित की गई है, इसके बाद कांग्रेस की पहली आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह