Mumbai BMC Water Cut (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति

BMC Water Department: मुंबई में बीएमसी द्वारा शिवडी में बटरफ्लाई वाल्व लगाने के कार्य के कारण 16-17 अप्रैल को ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण वार्डों के कई इलाकों में करीब 18 घंटे तक पानी आपूर्ति बंद रहेगी।

आंचल लोखंडे

Mumbai Water Supply Disruption: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) 16 और 17 अप्रैल को शिवडी में बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम करेगा, जिससे दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप या कम दबाव वाली रहेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से शिवडी स्थित टनल भंडारवाडा टेकडी जलाशय वाहिनी पर हाजीबंदर मार्ग, एफ दक्षिण विभाग में दो नग 1500 मिलीमीटर व्यास वाले बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम हाथ में लिया जा रहा है।

यह कार्य भंडारवाडा टेकडी, फॉसबेरी टेकडी और गोलंजी टेकडी जलाशयों की पानी की आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने के लिए किया जाएगा। यह कार्यवाही गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजे तक कुल 18 घंटे चलेगी।

पानी की आपूर्ति पर प्रभाव

इस दौरान ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण विभागों के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी दिया जाएगा। बीएमसी के अनुसार, 16 अप्रैल को ‘ए’ विभाग (सीएसएमटी, रिजर्व बैंक, नौसेना डॉकयार्ड सहित), ‘बी’ विभाग के कई हिस्से (उमरखाडी, जेल रोड, वाडीबंदर, रेलवे और बीपीटी क्षेत्र), ‘ई’ विभाग (माझगाव कोलीवाडा, डॉकयार्ड रोड, हाथीबाग, रामभाऊ भोगले मार्ग, चिड़ियाघर, म्हाडा कॉम्प्लेक्स, कालाचौकी, घोडपदेव आदि) और ‘एफ दक्षिण’ विभाग के कुछ हिस्सों (परशुराम नगर, जिजामाता नगर, राम टेकडी, शिवडी किल्ला मार्ग, बीपीटी परिक्षेत्र आदि) में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

कम दबाव वाले क्षेत्र और महत्वपूर्ण स्थान

वहीं, 17 अप्रैल को ‘बी’ विभाग (इमामवाडा, मेमनवाडा), ‘ई’ विभाग (नेसबिट रोड, मदनपुरा, कामाठीपुरा, चिंचपोकली, दादर के कुछ हिस्से) और ‘एफ दक्षिण’ विभाग (लालबाग, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग, हिंदमाता, परळ के कुछ भाग) में कम दबाव से पानी मिलेगा।

लेकिन, जे.जे. अस्पताल, कस्तुरबा अस्पताल, नायर अस्पताल, के.ई.एम., टाटा, जेरबाई वाडिया और एमजीएम अस्पतालों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति रहेगी, लेकिन कम दबाव पर बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक मात्रा में पानी पहले से संग्रहित कर लें और इस अवधि के दौरान पानी का किफायती उपयोग करें।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला