मुंबई वडाला टीटी लोढ़ा जंक्शन बेस्ट बस एक्सीडेंट  सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में वडाला टीटी के लोढ़ा जंक्शन पर भीषण सड़क हादसा! दो कारों को बेकाबू BEST बस ने मारी टक्कर, 6 लोग घायल

Wadala BEST Bus Crash: मुंबई के वडाला टीटी स्थित लोढ़ा जंक्शन पर BEST बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हुए, सभी को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अखिलेश तिवारी, मनीषा बोंदरे

Highlights

  • वडाला टीटी के लोढ़ा जंक्शन पर रात करीब 8:30 बजे हादसा।

  • पीछे से आई BEST बस ने दो कारों को मारी जोरदार टक्कर।

  • अर्टिगा चालक के पैर में गंभीर चोट, पांच अन्य लोग भी घायल।

  • सभी छह घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • पुलिस ने हादसे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Mumbai Wadala TT Lodha Junction BEST Bus Accident: मुंबई शहर के वडाला टीटी स्थित लोढ़ा जंक्शन पर रात करीब 8:30 बजे पीछे से आ रही अनियंत्रित BEST बस ने अर्टिगा और क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें अर्टिगा का चालक गंभीर रूप से जख्मी है। सभी घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिग्नल पर खड़ी थीं दोनों कारें

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे लोढ़ा जंक्शन पर एक BEST बस सिग्नल के पास खड़ी थी। उसके पीछे अर्टिगा और क्रेटा कार भी रुकी हुई थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी BEST बस अनियंत्रित हो गई और उसने दोनों कारों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अर्टिगा चालक को गंभीर चोट

दुर्घटना में अर्टिगा कार के चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। कार में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें लगीं। वहीं, क्रेटा में सवार एक पुरुष और एक महिला भी घायल हुए हैं।

हादसे में घायल सभी छह लोगों को तत्काल उपचार के लिए सायन अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि जंक्शन पर यातायात सामान्य किया जा सके।

पुलिस जुटा रही हादसे की जानकारी

डीसीपी जोन-4 का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डीसीपी महेंद्र पंडित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के कारणों और BEST बस के अनियंत्रित होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन