झोपड़ियों में लगी आग सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के वडाला में सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत, तीन धमाकों के बाद झोपड़ियों में लगी आग; दमकलकर्मी घायल

Mumbai Wadala Cylinder Blast: मुंबई के वडाला में मंगलवार रात प्रतीक्षा नगर पुलिस क्वार्टर के पास भीषण आग के दौरान 3 सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक दमकलकर्मी घायल हुआ है।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • मुंबई के वडाला स्थित प्रतीक्षा नगर के माला गार्डन इलाके में देर रात आग लगी।

  • CP कंट्रोल को रात 10:51 बजे दो से चार झोपड़ियों में आग की सूचना मिली।

  • आग को रात 11:15 बजे लेवल-1 घोषित किया गया।

  • एक दमकलकर्मी घायल हुआ और उसे सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mumbai Fire Brigade Wadala: मुंबई के वडाला स्थित प्रतीक्षा नगर पुलिस क्वार्टर के पास मंगलवार रात सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई। एल-5 बिल्डिंग के पास माला गार्डन इलाके में आग लगने के दौरान तीन सिलेंडर फटने की जानकारी मिली है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सीपी कंट्रोल को रात 10:51 बजे प्रतीक्षा नगर, माला गार्डन के पास 2 से 4 झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद रात 11:15 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग को लेवल-1 घोषित किया। सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल (MFB), वडाला टीटी पुलिस, बेस्ट, 108 एंबुलेंस और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मी के घायल होने की सूचना सामने आई

इस घटना में एक दमकलकर्मी के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे उपचार के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, BMC की ओर से जारी शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी गई थी। यह जानकारी रात 11:41 बजे जारी की गई थी। इसके बाद दमकलकर्मी के घायल होने की सूचना सामने आई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां थर्रा गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। लोगों का कहना है कि झोपड़ियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार होती हैं।

BMC और पुलिस अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए

प्रशासन से मांग की गई है कि इस तरह के अवैध गैस रिफिलिंग केंद्रों और सुरक्षा खतरों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को खाली करा लिया है तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बीएमसी और पुलिस अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं ताकि आग लगने और सिलेंडर फटने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, प्रभावित परिवारों को अस्थाई राहत पहुंचाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे