BMC कॉर्पोरेटर डेवलपमेंट फंड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

वडाला की बहुमूल्य मनपा जमीन विकास के लिए मंजूर, विपक्ष का विरोध महासभा में पड़ा कमजोर

Mumbai Wadala BMC Land Proposal News: वडाला स्थित मनपा की बहुमूल्य जमीन को विकास कार्यों के लिए देने का विवाद आखिरकार खत्म हो गया। मतदान के बाद सत्ताधारी पक्ष ने 112 मतों से प्रस्ताव पारित करा लिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai Wadala BMC Land Proposal: वडाला स्थित मनपा की बहुमूल्य जमीन को गोदरेज कंपनी को विकास कार्यों के लिए देने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद पर आखिरकार गुरुवार को विराम लग गया।

सभागृह में तात्कालिक कामकाज के दौरान हुए कड़े मतदान में सत्ताधारी पक्ष ने बाजी मारते हुए 112 मतों के साथ प्रस्ताव को मंजूरी दिला दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भाजपा नगरसेवकों को दी गई सख्त चेतावनी का असर की महासभा में साफ दिखाई दिया।

विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस छिड़ी

भाजपा की पूरी मौजूदगी और सत्ताधारियों का शक्ति प्रदर्शन वडाला स्थित पालिका की महत्वपूर्ण जमीन के विकास का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से पेश किया गया था। इस प्रस्ताव को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई थी।

प्रस्ताव की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महापौर और भाजपा के सभी नगरसेवकों को सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के चलते की महासभा में भाजपा के सभी नगरसेवक उपस्थित रहे।

मतदान के दौरान सत्ताधारी पक्ष ने अपना बहुमत साबित करते हुए महापौर सहित कुल 112 नगरसेवकों का समर्थन हासिल किया। इसके साथ ही यह विवादित प्रस्ताव नियमानुसार मंजूर कर लिया गया।

विपक्ष का विरोध पड़ा कमजोर

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया था, विपक्ष ने प्रस्ताव में तकनीकी खामियों का मुद्दा उठाकर सत्ताधारियों को घेरने की कोशिश की, हालांकि मतदान के समय विपक्ष का आंकड़ा केवल 89 मतों तक ही सीमित रहा। सताचारियों के 112 मतों के सामने विपक्ष का यह आंकडा कमजोर साबित हुआ।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना