महाराष्ट्र विधान भवन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बजट सत्र के बीच विधान भवन के बाहर हड़कंप, सोलापुर के युवक ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश

Mumbai News: मुंबई में बजट सत्र के दौरान विधानभवन के बाहर सोलापुर के एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते उसे बचाकर हिरासत में लिया।

आकाश मसने

Man Attempts Suicide Outside Vidhan Bhavan: महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र इस समय अपनी पूरी गरमाहट पर है, लेकिन बुधवार को विधानभवन के बाहर एक ऐसी घटना घटी जिसने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन के होश उड़ा दिए। इसी दौरान बुधवार को विधानभवन के बाहर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। खुदकुशी के इस प्रयास से पूरे विधानभवन परिसर में अफरा तफरी मच गई। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा अनर्थ टल गया।

खुद पर छिड़का केरोसिन

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई के उषा मेहता चौक स्थित विधान भवन के मुख्य प्रवेशद्वार के पास एक युवक ने अचानक अपने ऊपर मिट्टी का तेल (घासलेट) डाल लिया। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया और आग लगाने से पहले ही उसे काबू में कर लिया। उसे मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

हिरासत में लिए गए युवक का नाम 38 वर्षीय दादासो बबन कालसैत (38 वर्ष) है। वह सोलापुर जिले के माढा तालुका के टाकली गांव का निवासी बताया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले लोहार समाज की जमीन पर अवैध रूप से स्थापित विश्वकर्मा की प्रतिमा को प्रशासन ने हटा दिया था। इस घटना से कालसैत काफी नाराज और परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई पुलिस ने दादासो कालसैत के खिलाफ बीएनएस की धारा 226 के तहत अदखलपात्र अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने विधान भवन के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया है। इससे पहले भी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर कुछ लोगों में आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस लगातार निगरानी होने के कारण हमेशा हादसे को टालने में सफलता मिलती है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव