अजित पवार के कार्यालय का कर्मचारी बताकर 65 लाख की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी

Mumbai SRA Scam: मुंबई में खुद को पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के ऑफिस का स्टाफ बताकर एक ठग ने 12 लोगों को SRA फ्लैट दिलाने के नाम पर 65 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

आकाश मसने

Ajit Pawar Office Fake Staff Fraud: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। खुद को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कार्यालय का कर्मचारी बताने वाले एक शातिर ठग ने मुंबई के ताडदेव इलाके में SRA फ्लैट दिलाने के नाम पर 12 मासूम लोगों को करीब 65 लाख रुपये का तगड़ा चूना लगा दिया है।

पीड़ितों की शिकायत के बाद ताडदेव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान घाटकोपर निवासी लतीफ शांतवन राजगुरु के रूप में हुई है।

अजित पवार के नाम पर बुना ठगी का जाल

मुंबई पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, 42 वर्षीय आरोपी लतीफ शांतवन राजगुरु ने कथित तौर पर 12 लोगों से 65.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। उसने दावा किया कि वह दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कार्यालय में काम करता है और अपने सरकारी संपर्कों का इस्तेमाल करके 'अयोग्य' झुग्गी-झोपड़ियों को नियमित करवा सकता है। साथ ही उन्हें झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (SRA) के तहत पुनर्वास फ्लैट दिलवा सकता है।

उसने यह भी कहा कि उसके पास 200 से अधिक अपात्र आवेदकों की फाइलें हैं, जिन्हें पात्र बनाकर ताडदेव के तुलसीवाड़ी स्थित एसआरए भवन में फ्लैट दिलाए जाएंगे।

12 लोगों से वसूले 65 लाख रुपए

शिकायतकर्ता महिला ताडदेव की निवासी है और एक अस्पताल में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 20.64 लाख रुपए दिए, जबकि उसके तीन परिचितों ने 15.55 लाख रुपए जमा किए। आरोपी पहले ही 8 अन्य लोगों से भी एसआरए फ्लैट के नाम पर रकम ले चुका था। उसने कुल 12 लोगों से 65 लाख रुपये वसूले, लेकिन किसी को भी फ्लैट नहीं मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी का पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद सभी पीड़ितों ने ताडदेव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात