उम्रकैद (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में शिवाजी नगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन हत्या मामलों में आरोपियों को उम्रकैद

Shivaji Nagar Police Success Cases: मुंबई के पुलिस स्टेशन ने तीन अलग-अलग हत्या मामलों में आरोपियों को उम्रकैद दिलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। मजबूत साक्ष्यों के चलते अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया।

अपूर्वा नायक

Mumbai Shivaji Nagar Police Murder Cases: शिवाजी नगर पुलिस को तीन बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस की बेहतरीन जांच और ठोस सबूतों के दम पर अदालत ने तीन अलग-अलग हत्या के मामलों में, आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को इतनी मजबूती से कोर्ट के समक्ष रखा कि सरकारी वकील को अपना पक्ष रखने में काफी मदद मिली। जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को उचित न्याय मिल सका है।

पहला मामला साल 2018 का है, जहां पारिवारिक क्रूरता की हदें पार करने वाले दो देवर, तेजीफ वकील शेख और कफील वकील शेख को आजीवन कारावास मिला है। इन पर अपनी ही भाभी को सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का जघन्य आरोप है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना

  • इसी कड़ी में, वर्ष 2019 के एक अन्य मामले में नौशाद मोहम्मद अलाउद्दीन अब्बासी को सजा सुनाई गई, नौशाद ने आपसी झगडे का बदला लेने के लिए अपने महज 7 साल के मासूम भतीजे का, अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
  • पुलिस की सक्रियता से इस संवेदनशील मामले में अपराधी को उसके अंजाम तक पहुँचाया गया है। तीसरी सफलता साल 2021 के एक केस में मिली, जिसमें आरोपी अकरम इबराहीम कुरेशी को उम्रकैद हुई है।
  • अकरम ने अपनी मां के घर को खाली करने के विवाद में अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। शिवाजी नगर पुलिस के इस समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।
  • एक साथ तीन गंभीर मामलों में सजा दिलाकर पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि, अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा