मुंबई SCLR फेज़ 2 (सौै. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में SCLR फेज-2 अंतिम चरण में, BKC से चेंबूर का सफर होगा 35 मिनट तेज

Mumbai SCLR Phase 2: आधारभूत परियोजना सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड फेज-2 का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना पूरी होने के बाद बीकेसी से चेंबूर तक यात्रा समय में करीब 35 मिनट की कमी आएगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai SCLR Phase 2 News: मुंबई की महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं में शामिल सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड एससीएलआर फेज-2 अव अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना का करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिससे बीकेसी से चेंबूर तक का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम हो जाएगा।

परियोजना पूरी होने के बाद यात्रा समय में करीब 35 मिनट तक की कमी आएगी और शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। इसी बीच बुधवार को एमएमआरडीए आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी ने बीकेसी-वाकोला कनेक्टर का निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुंबई की महत्वपूर्ण यातायात परियोजनाओं में शामिल सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड फेज-2 का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना का लगभग 98 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है।

इसी क्रम में एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी, आईएएस ने अतिरिक्त महानगर आयुक्त-1 विक्रम कुमार, आईएएस के साथ बीकेसी वाकोला कनेक्टर का स्थल निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

ट्रैफिक को कम करने में निभाएगी अहम भूमिका

  • एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में बीकेसी और आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक दवाव रहता है, जिसे कम करने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।
  • अधिकारियों का कहना है कि एससीएलआर फेज-2 शुरू होने के बाद मुंबई की पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा रोजाना लाखों यात्रियों को तेज और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।

इन क्षेत्रों को जोड़ेगा एससीएलआर फेज-2

  • निरीक्षण के दौरान डॉ मुखर्जी ने ठेकेदारों, संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए सुरक्षा मानको के साथ ही निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों के अनुसार एससीएलआर फेज-2 इस पूरी परियोजना का अंतिम चरण है और इसके पूरा होते ही मुंबई की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।
  • एससीएलआर कॉरिडोर में कई संपर्क मार्ग, एलिवेटेड सेक्शन और महत्वपूर्ण इंटरचेंज शामिल हैं। यह परियोजना अब पूरी तरह संचालन शुरू होने की दहलीज पर है। इसे मुंबई की शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने वाली बड़ी परियोजना माना जा रहा है, जो अलग-अलग हिस्सों को एकीकृत रूप से जोड़ने का काम करेगी।
  • फेज-2 पूरा होने के बाद यह कॉरिडॉर पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे, पश्चिमी एक्सप्रेस हाईदै, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, सांताक्रूज, चेंबूर, कालिना और कुर्ता को निर्बाध स्थ्य से जोड़ेगा। इससे इन इलाकों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता