

Mumbai SCLR Phase 2 BKC Signal Free Corridor: देश की आर्थिक राजधानी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है।
मुंबई की सबसे महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी परियोजनाओं में से एक सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड (SCLR) चरण-2 को पूरा करने की दिशा में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सांताक्रूज़- चेंबूर लिंक रोड कॉरिडोर पूर्ण होने के करीब है,जबकि बीकेसी-वाकोला आर्म का अंतिम कार्य पूर्ण हो गया है।
10.88 किमी पूर्व-पश्चिम को जोड़ेगा एससीएलआर मोबिलिटी नेटवर्क काफी राहत वाला होगा। वाकोला नाले पुल के ऊपर स्तर 1 और 2 पर 54 मीटर लंबे ट्विन कॉम्पोजिट गर्डर्स के सफल लॉन्च के साथ भारत डायमंड बोर्स (BKC) और वाकोला के बीच का अंतिम महत्वपूर्ण लिंक संरचनात्मक रूप से पूर्ण हो गया है। यह खंड भले ही छोटा हो, लेकिन यह विभिन्न उन्नत आर्म्स, पुलों और कनेक्टर्स को एकीकृत करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इस खंड का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। जो शहरी क्षेत्र वाकोला नाला पुल के ऊपर किया गया, जहां पारंपरिक सपोर्ट सिस्टम का उपयोग संभव नहीं था।
अलग-अलग चरणों में कॉरिडोर विकसित किया गया था,वह अब लगभग 11 किमी लंबा एक निर्बाध, सिग्नल-फ्री पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाला कॉरिडोर बन गया है। यह ईस्टर्न वे को वेस्टर्न वे से जोड़ेगा। इसके साथ बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, सांताक्रूज़, वाकोला, कलीना, कुर्ला और चेंबूर जुड़ जाएंगे।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट