दिवाली पर मुंबई में हुआ 70,000 करोड़ का कारोबार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

दीपावली पर Indian Economy को मिला बूस्ट, अकेले मुंबई में हुआ 70,000 करोड़ का कारोबार

Diwali Business In Mumbai: इस दिवाली देशभर में 6 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ व्यापार हुआ, जिसमें 87% ग्राहकों ने स्वदेशी वस्तुएं खरीदीं। मुंबई में अकेले 70 हजार करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News: इस साल दिवाली पर देशभर में 6 लाख करोड़ रुपये यानी 6 ट्रिलियन रुपये से अधिक का रिकॉर्डतोड़ कारोबार हुआ है जिसमें 5।40 लाख करोड़ रुपये का वस्तु व्यापार और 65 हजार करोड़ रुपये का सेवा व्यापार शामिल है, जो अब तक का देश के व्यापार इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार है।

यह कारोबार उम्मीद से अधिक है क्योंकि उम्मीद 5 ट्रिलियन रुपये के कारोबार को ही थी। पिछले साल के मुकाबले कुल व्यापार में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस बंपर व्यापार से भारतीय अर्थव्यवस्था को नया बूस्ट मिलेगा।

अकेले मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ही 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ व्यापार है। व्यापार महासंघ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि नवरात्रि से जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती और मजबूत उपभोक्ता विश्वास के कारण इस साल दिवाली पर रिकॉर्ड विक्री दर्ज की गई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहने और देश भर में अच्छे मानसून के कारण भी ग्राहकों और व्यापारियों का उत्साह बढ़ा।

87% ग्राहकों ने खरीदीं स्वदेशी वस्तुएं

सेल की एक खास बात यह रही कि 87% ग्राह‌कों ने 'वैट' के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस भारतीय वस्तुओं को विदेशी वस्तुओं के मुकाबले प्राथमिकता दी, जिससे चाइनीज उत्पादों की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय निर्मित वस्तुओं की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 25% बढ़ी है। खंडेलवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी दरों में राहत और स्वदेशी अपनाने के मजबूत ब्रांड एंबेसडर के रूप में उभरे हैं। प्रधानमंत्री का वोकल फॉर लोकल और 'स्वदेशी दिवाली का आह्वान जनता के बीच गहराई से गूंजा और 87% ग्राहकों ने भारतीय वस्तुओं को विदेशी वस्तुओं के मुकाबले प्राथमिकता दी, यह आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

65,000 करोड़ का सेवा व्यापार

सेवा क्षेत्र में भी भारी वृद्धि दर्ज हुई और इसमें 65,000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ, पैकेजिंग, हॉस्पिटेलिटी, टैक्सी सेवाएँ, ट्रैवल, इवेंट मैनेजमेंट, टेंट एवं सजावट, मैनपावर और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व गतिविधि रही, जिससे त्योहारी अर्थव्यवस्था के दायरे का विस्तार हुआ।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान