मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता

Mumbai Pune Expressway Missing Link News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट का मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग भी शुरू हो गया है। इस नए कॉरिडोर से यात्रा समय 25-30 मिनट कम हुआ है।

अपूर्वा नायक

Mumbai Pune Expressway Missing Link Open: पुणे खंड पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के एक दिन बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को शनिवार दोपहर वाहनों के लिए खोल दिया गया।

उद्घाटन के लिए बनाए गए ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण इसमें कुछ देरी हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में एक दिन पहले 13.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उद्घाटन किया था।

यह एक्सप्रेसवे के भोर घाट खंड से होकर गुजरता है और इस मार्ग के कारण मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी आई है।

तुरंत खोला गया था रास्ता

इस कॉरिडोर के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए तुरंत खोल दिया गया; हालांकि मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग उद्घाटन के बाद कई घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को खोलने में देरी मुख्य रूप से उद्घाटन के दौरान बनाए गए ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई।

'मिसिंग लिंक' के बाद जाम नहीं

  • अधिकारी ने कहा कि शेष सभी सामग्री हटा दिए जाने और सड़क की सफाई पूरी होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
  • एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष ने कहा कि वाहनों की भारी आवाजाही के बावजूद शुक्रवार शाम को जब से 'मिसिंग लिंक' के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए खोला गया है, तब से 'एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे' पर कोई बड़ा यातायात जाम नहीं देखा गया है।
  • 'मिसिंग लिंक' परियोजना मुंबई की ओर रायगढ़ जिले के खोपोली को पुणे जिले के लोनावला के पास कुसगांव से जोड़ती है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO