मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बनेगा 10 लेन का सुपर हाईवे! जाम की टेंशन होगी खत्म, MSRDC ने तैयार किया खाका

Mumbai-Pune Expressway को 2030 तक 10 लेन के सुपर हाईवे में बदला जाएगा। ₹14,260 करोड़ की परियोजना हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनेगी। त्योहारों और सप्ताहांत पर जाम से मिलेगी राहत।

आकाश मसने

Mumbai Pune Expressway 10 Lane Expansion: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने बढ़ते वाहन दबाव और भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को 10 लेन के सुपर हाईवे में विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वर्तमान में एक्सप्रेसवे 8 लेन का है, जिसे दो लेन और बढ़ाकर 10 लेन किया जाएगा। इस विस्तार पर लगभग 1,420 करोड़ अतिरिक्त खर्च आएगा, जिससे कुल निर्माण लागत 8,440 करोड़ तक पहुंचेगी। अब इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 14,260 करोड़ आंकी गई है।

संस्थान दिवाली के बाद इस परियोजना का प्रस्ताव सरकार को सौंपेगा, जिसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत लागू किया जाएगा। इस मॉडल में सरकार 40 प्रतिशत लागत वहन करती है, जबकि निजी क्षेत्र 60 प्रतिशत निवेश करता है।

2030 तक पूरा होगा काम

अधिकारी ने बताया कि यदि काम 2026 तक शुरू हो गया, तो 2029-30 तक परियोजना पूरी हो सकती है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे वर्ष 2002 में शुरू हुआ था और यह 94.6 किलोमीटर लंबा नियंत्रित मार्ग है, जो नवी मुंबई के कलंबोली से किवले तक जाता है।

रोजाना औसतन 65,000 वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जबकि सप्ताहांत पर यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है। वर्तमान में खंडाला घाट में 13 किलोमीटर के 'मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट' पर काम चल रहा है। नई योजना में बाकी हिस्से का विस्तार किया जाएगा।

त्योहारों पर जाम से मिलेगी राहत

त्योहारों व सप्ताहांत पर लगने वाले जाम में राहता मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण बहुत सीमित होगा क्योंकि अधिकांश जमीन एमएसआरडीसी के अधिकार क्षेत्र में है। हालांकि सुरंग क्षेत्रों के पास कुछ छोटे भूखंड अधिग्रहित किए जा सकते हैं। मौजूदा टोला वसूली 2045 तक जारी है, जिसे परियोजना स्वीकृति के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा