मुंबई

मुंबई : मेट्रो रेल स्टेशन के निकट मिट्टी धंसने के मामले में निजी ठेकेदार, क्षेत्र अभियंता गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मुंबई पुलिस ने उपनगरीय बोरीवली के मगाठाणे में मेट्रो रेल स्टेशन के पास इस सप्ताह मिट्टी धंसने की घटना के सिलसिले में एक ठेकेदार और निजी निर्माण परियोजना के क्षेत्र अभियंता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अधिकारियों ने कस्तूरबा मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के प्रारंभ में भारी बारिश के बाद मेट्रो लाइन-7 पर मगाठाणे स्टेशन के निकट खुदाई वाले स्थान पर मिट्टी धंस गई थी। उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल पर खुदाई का काम एक निजी बिल्डर कर रहा था। मेट्रो स्टेशन के दहिसर की ओर वाले निकास द्वार के पास मिट्टी धंसी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। इसके कारण लोगों ने अंधेरी पूर्व और दहिसर पूर्व के बीच मेट्रो रेल संचालन को लेकर सवाल खड़े किए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एमएमआरडीए की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (खराब एवं लापरवाही से किए गए कृत्य के कारण मानव जीवन को खतरे में डालना) और 34 (साझा मंशा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा, ‘‘निजी ठेकेदार और क्षेत्र अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।'' शिकायत के अनुसार, ठेकेदार और क्षेत्र अभियंता ने ‘पाइलिंग' कार्य के दौरान एहतियाती उपाय नहीं किए थे।

‘पाइलिंग' किसी निर्माणाधीन इमारत के नीचे जमीन में नींव खोदने या गहरा करने की प्रक्रिया है। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एममएमओसीएल), एमएमआरडीए और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को जांच की, जिसमें उन्होंने पाया कि मगाठाणे स्टेशन के ‘प्रवेश/निकास 2' के निकट जल निकासी चैंबर के पास बिल्डर ने यह खुदाई कार्य किया था, जिसके कारण आसपास की मिट्टी धंस गई और चैंबर की दीवार को नुकसान पहुंचा। एमएमएमओसीएल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस घटना से मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग