(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

सड़क के गड्ढे में फिसली एक्टिवा,बस ने कुचला...पवई में छठ पूजा से लौट रहे युवक की मौत

Powai Road Accident: पवई में सड़क के गड्ढे से राहुल विश्वकर्मा (24) की मौत, एक्टिवा फिसली और बस ने कुचल दिया। पिछले दो महीनों में गड्ढों से यह तीसरी मौत है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: पवई में एक बार फिर सड़क पर बने गड्ढे से एक कि जान चली गई. सोमवार रात पवई प्लाजा जेवीएलआर के सामने हुए हादसे में राहुल विश्वकर्मा (उम्र 24) की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, राहुल पवई में छठ पूजा संपन्न करने के बाद अपनी बहन के साथ विक्रोली स्थित अपने घर लौट रहा था.

इसी दौरान जेवीएलआर पर उबड़-खाबड़ और टूटी-फूटी सड़क पर उसका एक्टिवा दोपहिया वाहन फिसल गया और वह सड़क पर गिर पड़ा उसी समय, वहाँ से गुजर रही एक निजी बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पिछले दो महीनों मे सड़क के गड्ढे के कारण यह तीसरी मौत है.

पवई में गड्ढों के कारण तीन लोगों की मौत

27 जुलाई, 2025 को, लालू कांबले नामक एक ठेकेदार, जो अपने दोपहिया वाहन से मरोल स्थित अपने घर जा रहा था, पवई जेवीएलआर पवई झील के सामने एक गड्ढे में फिसल गया और पीछे से आ रहे एक डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस के पहले 5 सितंबर, 2025 को, लालबाग के राजा के दर्शन करके अपने दोस्तों के साथ घर लौटते समय, देवांश पटेल (22) नामक एक युवक, उबड़-खाबड़ सड़क और गड्ढे के कारण बेस्ट बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी.

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल