पूनम गार्डन में CCTV बंद (pic credit; social media) 
मुंबई

पूनम गार्डन में CCTV बंद, सुरक्षा पर संकट; कांग्रेस ने ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग

Mumbai News: मीरा रोड के पूनम गार्डन में CCTV कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं। करोड़ों खर्च के बावजूद व्यवस्था ध्वस्त है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मनपा से दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग की।

सोनाली चावरे

Poonam Garden CCTV cameras off: मीरा रोड प्रभाग क्रमांक 18 के पूनम गार्डन क्षेत्र में लगाए गए कई CCTV कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं। इससे नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात है कि महानगरपालिका (MBMC) हर साल इन कैमरों के रखरखाव और मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की लापरवाही से नागरिकों को सुविधा के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस प्रवक्ता रविंद्र खरात ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाविनोद शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि टैक्सदाताओं के पैसों की बर्बादी और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। खरात ने मांग की है कि दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो और शहर भर में लगे सभी कैमरों की तत्काल जांच की जाए।

नागरिकों की सुरक्षा दांव पर

शहर में अपराध रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मनपा ने करोड़ों रुपये खर्च कर सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए थे। बावजूद इसके, पूनम गार्डन समेत कई इलाकों में कैमरे बंद, खराब या लटके हालत में पाए गए। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है बल्कि मनपा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसे भी पढ़ें- 3856 में से 1,000 CCTV कैमरे बंद, खतरे में नागपुर शहर की सुरक्षा, CP ने अधिकारियों को हड़काया

पारदर्शी रिपोर्ट की मांग

खरात का कहना है कि यदि भारी बजट खर्च करने के बाद भी कैमरे चालू हालत में नहीं हैं तो यह सीधा नागरिकों के साथ अन्याय है। उन्होंने पारदर्शी रिपोर्ट जारी कर नागरिकों को वास्तविक स्थिति बताने की भी मांग की है।

रखरखाव पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रखरखाव और मरम्मत का ठेका तो दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता। ऐसे में टैक्सदाताओं के पैसे पानी की तरह बहाए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। इस लापरवाही ने मनपा की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और लोग अब जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान