बाबा सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को किया गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एनसीपी नेता के हत्याकांड में शामिल शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

आकाश मसने

मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एनसीपी नेता के हत्याकांड में शामिल शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रवीण उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था।

इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें एस्प्लेनेड कोर्ट से ले जाया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दी गई। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रविवार को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने दावा किया है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन दाऊद इब्राहिम के साथ बाबा सिद्दीकी के जुड़ाव के कारण उनकी हत्या की गई। हालांकि, मुंबई पुलिस ने वायरल फेसबुक पोस्ट पोस्ट की पुष्टि नहीं की है साथ ही कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

बता दें की यह फेसबुक पोस्ट शुभम लोनकर नाम के अकांउट से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने शुभम की तलाश में एक टीम को पुणे भेजा गया था। जहां पर साजिशकर्ता शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रवीण ने ही बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को इस साजिश में शामिल किया था।

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी

इधर रविवार रात को बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीपी व अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। राजकीय सम्मान देने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं