मुंबई वॉटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai New Water Treatment Plant BMC: मुंबई को अधिक स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए पिसे पांजरापुर जलशुद्धीकरण केंद्र में 910 मिलियन लीटर क्षमता वाला नया जलशुद्धीकरण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार की नियुक्ति की गई है।
बीएमसी इस सलाहकार को 23 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात बांधों में से भातसा बांध के पानी का शुद्धीकरण पिसे पांजरापुर जलशुद्धीकरण केंद्र में किया जाता है। एशिया के सबसे बड़े जलशुद्धीकरण परिसरों में से एक के रूप में प्रसिद्ध यह केंद्र बीएमसी के अधिकांश क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति करता है।
पुराने प्रकल्प की आयु समाप्त
- यह परियोजना तीन चरणों में विकसित की गई थी और पहले चरण के जलशुद्धीकरण केंद्र का निर्माण वर्ष 1979 में किया गया था।
- लगभग 47 वर्षों से लगातार उपयोग और क्लोरीन जैसे रसायनों के संपर्क में रहने के कारण इस केंद्र की संरचना में बड़े पैमाने पर क्षति हुई है।
पुराने प्रकल्प की आयु हुई खत्म
- मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुराने प्रकल्प की आयु अब समाप्त हो चुकी है। भविष्य में पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पुराने प्रकल्प के पुनर्निर्माण से पहले उसी परिसर में नया जलशुद्धीकरण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
- बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि नए 910 मिलियन लीटर क्षमता वाले प्रकल्प के शुरू होने से जलशुद्धीकरण की कुल क्षमता बढ़कर 1820 मिलियन लीटर तक पहुंच जाएगी।
- इस संपूर्ण परियोजना पर लगभग 1685 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।