तानसा अभयारण्य में 41 पक्षी प्रजातियां दर्ज, वन्यजीव गणना में तेंदुए समेत कई जानवरों की पुष्टि

Tansa Wildlife Sanctuary:  तानसा अभयारण्य में बुद्ध पूर्णिमा पर हुई गणना में 41 पक्षी प्रजातियां और तेंदुआ समेत कई वन्यजीवों की उपस्थिति दर्ज की गई। यह क्षेत्र जैव विविधता के लिहाज से बेहद समृद्ध है।
Tansa Wildlife Sanctuary Bird Count Report
तानसा वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी बर्ड काउंट (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Tansa Wildlife Sanctuary Bird Count Report: जिले के शहापुर तालुका अंतर्गत तानसा अभयारण्य में तेंदुआ, चीतल, भेकर, जंगली सूअर, सांभर, लंगूर, बंदर, चौसिंगा, शाही, खरगोश, जंगली बिल्ली, उदबिलाव जैसे जानवरों की उपस्थिति दर्ज की गई है।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर की गई पक्षी और वन्यजीव गणना के आंकड़े सामने आए हैं। 31 अप्रैल की आधी रात से 1 मई 2026 तक चले इस विशेष अभियान में तानसा अभयारण्य में पक्षियों की 41 अलग-अलग प्रजातियां रिकॉर्ड की गई हैं। वन विभाग, पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमियों ने रात भर मचानों पर बैठकर वन्यजीवों की निगरानी की।

कई वर्षों से जंगल में रहते हैं जानवर और पक्षी

गौरतलब हो कि प्रति वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर, राज्य के अलग-अलग हिस्सों के जंगलों में वन विभाग, पक्षी प्रेमी और प्रकृति प्रेमियों के जरिए पक्षियों की गिनती की जाती है। शहापुर तालुका में तानसा अभयारण्य को ब्रिटिश काल से ही एक रिजर्व फॉरेस्ट एरिया के तौर पर जाना जाता है।

प्यास बुझाने आते है जानवर

यह जमीन तानसा, वैतरणा, अपर मोडकसागर, भातसा डैम के कैचमेंट क्षेत्र में आता है। इस इलाके में घने जंगल और पानी की उपलब्धता की वजह से, कई सालों से यहां कई तरह के पक्षी और जानवर रहते आ रहे हैं।

माइग्रेटरी पक्षियों का होता है प्रवास

मौसम के हिसाब से कई तरह के माइग्रेटरी पक्षी भी आते रहते हैं। मौसम खत्म होने पर वे चले जाते है। पक्षी और जानवरों पर रिसर्च करने वाले हमेशा इस इलाके में आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com