नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

मुंबई-नवी मुंबई में सीरियल चोरी करने वाला हाई-प्रोफाइल आरोपी गिरफ्तार, जूतों से खुली पहचान

Mumbai Serial Thief: नवी मुंबई में वारदात करने वाले एक शातिर सीरियल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाने में माहिर था, लेकिन जूतों की पहचान के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai Crime CCTV Tracking: मुंबई और नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक हाई-प्रोफाइल सीरियल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कपड़े, हेलमेट और अन्य चीजें बदलता रहता था, लेकिन उसकी एक खास आदत और जूतों की पहचान ने आखिरकार उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

80 CCTV फुटेज से पुलिस ने किया ट्रैक

पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया। लगातार अलग-अलग भेष बदलने के बावजूद उसके जूतों का पैटर्न समान पाया गया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहन विठ्ठल कोकाटे (49) के रूप में हुई है, जो मुंबई के सायन इलाके का निवासी है।

जुए की लत और बढ़ता कर्ज बना वजह

जांच में सामने आया कि आरोपी का परिवार शिक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत है। उसकी बहन दुबई में और भाई अमेरिका में रहता है, जबकि उसके बेटे पेशेवर हैं। बावजूद इसके, ऑनलाइन कसीनो और जुए की लत के कारण वह भारी कर्ज में डूब गया। उसने अपने पिता के साथ चल रहा बागवानी व्यवसाय भी गंवा दिया, जिसके बाद उसने अपराध का रास्ता अपनाया।

नकली मंगलसूत्र चोरी से खुला मामला

25 जनवरी को आरोपी ने सायन इलाके में एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था। बाद में पता चला कि मंगलसूत्र नकली था। शुरुआत में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर एफआईआर दर्ज की गई। इसी केस की जांच के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है, जिससे शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हो सकता है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे