भारत बनाम पाकिस्तान मैच (Image- Social Media) 
मुंबई

'हाथ ना मिलाना ‘स्क्रिप्टेड'...सियासी लाभ लेना चाहती है BJP', कांग्रेस ने भारत-पाक मैच पर उठाए सवाल

India vs Pakistan Match: नाना पटोले ने आरोप लगाया कि भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाना स्क्रिप्टेड था, BJP पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने सोमवार को आरोप लगाया कि एशिया कप क्रिकेट मैच में भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना ‘‘स्क्रिप्टेड'' था और इसका मकसद राजनीतिक लाभ लेना था। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने रविवार को खेले गए ‘ग्रुप-ए' मैच के दौरान टॉस के समय और मैच के बाद भी हाथ मिलाने की परंपरागत रस्म नहीं निभाई।

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैच से पहले टॉस के समय दोनों टीम के कप्तानों का हाथ मिलाना एक परंपरा है, हालांकि यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है। पटोले ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' से कहा, ‘‘महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और आम नागरिकों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को उठाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योजना का हिस्सा है।''

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा भारत-पाक मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है। हमारी बहनों का सिंदूर मिट गया (पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए), लेकिन केंद्र सरकार भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने देती है। खिलाड़ियों को हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा गया था।''

वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ‘‘इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा।”

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की