मुंबई मोनोरेल (सोर्सः सोशल मीडिया) (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

सुरक्षा पहले, तभी पटरी पर लौटेगी मोनो रेल, सेफ्टी की कसौटी पर खरा उतरने तक थमे रहेंगे पहिए

Mumbai Monorail Service: मुंबई मोनोरेल सेवा की वापसी को लेकर MMRDA ने बड़ा बयान दिया है। प्राधिकरण के मुताबिक, तकनीकी खामियां दूर करने और सुरक्षा परीक्षण पूरा होने के बाद ही मोनोरेल दोबारा शुरू होगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • MMRDA ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक मुंबई मोनोरेल सेवा बंद रहेगी।

  • मोनोरेल के पिलर और दरवाजों की बनावट में तकनीकी चुनौतियां सामने आई हैं। इन्हें दूर करने के लिए सुधार कार्य और सुरक्षा परीक्षण जारी हैं।

  • मानसून के दौरान लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद सितंबर 2025 में मोनोरेल सेवा एहतियातन बंद कर दी गई थी।

Mumbai Monorail Safety Trial: मोनोरेल को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि जब तक यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक इसके पहिए थमे रहेंगे। तकनीकी सुधार पूरे होने और पूर्ण सुरक्षा की कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही मोनो रेल की वापसी होगी। प्राधिकरण के मुताबिक, यह सेवा शहर की भारी भीड़ और बनावट के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन तमाम तकनीकी खामियों के बावजूद इसे हमेशा के लिए बंद करने की कोई योजना नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि अब कमियों को पूरी तरह दूर कर सुरक्षा पुख्ता की जाएगी, उसके बाद ही आम जनता को इसमें सफर की इजाजत दी जाएगी। बता दें कि मोनो रेल सेवा अपनी शुरुआत से ही विवादों और तकनीकी बाधाओं में घिरी रही है।

विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल

शुरुआती दौर में कम यात्री संख्या के चलते यह परियोजना भारी घाटे का शिकार हुई, जिसके बाद लगातार होते हादसों और तकनीकी खराबी ने इसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सितंबर 2025 में मानसून के दौरान लगातार सामने आई तकनीकी समस्याओं के बाद इसे एहतियातन बंद कर दिया गया था। फिलहाल मरम्मत और सुरक्षा ट्रायल का काम चल रहा है और अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

पिलर और दरवाजों की बनावट में तकनीकी पेचीदगी

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, मोनोरेल के पिलर और दरवाजों की बनावट में कई पेचीदा तकनीकी चुनौतिया रही हैं। यही वजह है कि इसके संचालन को लेकर बेहद सावधानी बरती जा रही है। अधिकारियों का मुख्य जोर इस बात पर है कि ट्रेन तभी पटरी पर लौटे, जब वह हर लिहाज से सुरक्षित हो। प्राथमिकता यह तय की गई है कि संचालन के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

इसके अलावा, कई रिहायशी इमारतें ट्रैक से बहुत कम दूरी पर स्थित हैं, जिससे सुरक्षा का यह मुद्दा और अधिक संवेदनशील हो जाता है। पिछले कई वर्षों से इसकी तकनीकी जांच और टेस्टिंग का काम लगातार जारी है। यदि प्रशासन का इरादा इसे बंद करने का होता, तो इसके विस्तार और रखरखाव के लिए नए टेंडर कभी जारी नहीं किए जाते।

लागू नहीं किया जा सका मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी व्यवस्था

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की बैठक में स्टेशनों के बाहर शेयर ऑटो सेवा शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन करीब दो साल बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिल सके भरोसेमंद सफर

एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यात्रियों की जान और सुरक्षा हमारे लिए किसी भी समयसीमा से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम मोनो रेल को पूरी तरह तकनीकी रूप से सक्षम और सुरक्षित बनाकर ही दोबारा पटरी पर उतारेंगे, ताकि मुंबई के आम नागरिको को एक निर्वाध और पूरी तरह भरोसेमंद सफर मिल सके।

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?