नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

BMC का नया प्लान: मालाबार हिल वॉकवे पर मासिक पास शुरू, ₹750 में रोज एंट्री की सुविधा

BMC Walkway Monthly Pass System: मालाबार हिल एलिवेटेड वॉकवे पर BMC ने ₹750 का मासिक पास शुरू किया है। इससे रोज आने वाले लोगों को राहत मिलेगी और स्लॉट सिस्टम से भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai Malabar Hill Walkway Pass: बीएमसी ने शहर के प्रमुख ग्रीन स्पॉट मालाबार हिल एलिवेटेड वॉकवे के लिए मासिक पास की नई सुविधा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य नियमित रूप से वॉक करने वाले नागरिकों को सुविधा प्रदान करना और बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना है।

बीएमसी की तरफ से शुरू किया गया मासिक पास 750 में मिल रहा है। यह पास एक व्यक्ति को प्रतिदिन एक बार वॉकवे में प्रवेश की अनुमति देगा। अब तक आगंतुकों को प्रति विजिट टिकट लेना पड़ता था, जिससे रोजाना आने वाले लोगों को असुविधा होती थी। नई व्यवस्था से खासकर स्थानीय निवासियों और फिटनेस प्रेमियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भीड़ को नियंत्रित करने बीएमसी का स्लॉट सिस्टम

बता दें कि, वर्तमान में वॉकवे के लिए एंट्री शुल्क भारतीय नागरिकों के लिए 25 और विदेशी नागरिकों के लिए 100 प्रति विजिट निर्धारित है, जो पहले की तरह ही जारी रहेगा, वॉकवे का संचालन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक किया जाता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी ने स्लॉट सिस्टम भी लागू किया है, जिसके तहत प्रतिदिन 16 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

सप्ताह के अंत में रहती है लोगों की अधिक भीड़

  • प्रत्येक स्लॉट में 200 लोगों को प्रवेश दिया जाता है, जिससे कुल दैनिक क्षमता 3,200 आगंतुकों तक सीमित रहती है।
  • लगभग 485 मीटर लंबा और 2।4 मीटर चौड़ा यह एलिवेटेड वॉकवे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र के मनमोहक दृश्यों के लिए आना जाता है। इसमें चना व्यूइंग डेक लोगों को अरब सागर का शानदार नजारा देखने का अवसर देता है।
  • लकड़ी के स्ट्रक्चर और स्टील सपोर्ट से बना यह ट्रेल पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन का उदाहरण है। अधिकारियों के अनुसार, वॉकवे के उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में भारी भीड देखी गई थी, हालांकि अब वीकेंड पर ज्यादा भीड़ रहती है।
  • मासिक पास सुविधा से नियमित उपयोगकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। बीएमसी की यह पहल शहरवासियों को बेहतर और सुलभ सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा