डोमिनोज पिज्जा सेंटर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में एलपीजी कालाबाजारी पर कार्रवाई: Dominos Pizza Center से 27 सिलेंडर जब्त, 4 पर केस

मुंबई में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी पर राशनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए चेंबूर और देवनार के Dominos Pizza Center पर छापा मारा। 27 सिलेंडर जब्त कर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai LPG Black Marketing Raid On Dominos Pizza Center: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए राशनिंग विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में उड़न दस्ते ने चेंबूर और देवनार क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान Domino's Pizza के दो आउटलेट्स पर गैर-कानूनी तरीके से गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि ये सिलेंडर बिना बिल के इस्तेमाल किए जा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।

27 सिलेंडर जब्त, 4 पर केस

राशनिंग विभाग की टीम ने कुल 27 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें से 8 सिलेंडर चेंबूर के पेस्टम सागर रोड स्थित विश्व संगम टावर से और 19 सिलेंडर देवनार के अर्जुन सेंटर से बरामद किए गए। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

25 हजार से अधिक का सामान जब्त

चेंबूर में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 25,970 रुपये का सामान जब्त किया गया। इस संबंध में तिलकनगर पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी।

अभियान रहेगा जारी

यह कार्रवाई कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन और डायरेक्टर सिविल सप्लाइज के निर्देश पर की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें