emergency medical room (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत

Railway Station Medical Facility: मुंबई के 10 उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर ई-ऑक्शन के जरिए इमरजेंसी मेडिकल रूम शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local Train: लोकल और अन्य यात्री ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मध्य रेलवे के 10 उपनगरीय स्टेशनों पर जल्द ही इमरजेंसी मेडिकल रूम (ईएमआर) की सुविधा शुरू की जाएगी।

इन स्टेशनों पर ईएमआर की तैयारी

मध्य रेलवे के लगभग 90 उपनगरीय स्टेशनों में से फिलहाल केवल 4-5 स्टेशनों पर ही इमरजेंसी मेडिकल रूम कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार कलवा, टिटवाला, कर्जत, कुर्ला, ठाणे, मुंब्रा, घाटकोपर, चेम्बूर, मानखुर्द और एलटीटी स्टेशन पर ई-ऑक्शन के माध्यम से ईएमआर स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। रेलवे मामलों के जानकार और एक्टिविस्ट समीर जवेरी ने बताया कि उपनगरीय स्टेशनों पर ईएमआर को लेकर आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में रेल प्रशासन ने यह विवरण उपलब्ध कराया है।

8 और स्टेशनों का प्रस्ताव

बताया गया है कि इन 10 स्टेशनों के अलावा कसारा, दादर, डोंबिवली, सायन, विक्रोली, भांडुप, दिवा और इगतपुरी जैसे भीड़भाड़ वाले 8 अन्य स्टेशनों पर भी ईएमआर सेवा शुरू करने के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। समीर जवेरी ने कहा कि इससे विशेष रूप से लोकल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रोजाना होती हैं दुर्घटनाएं

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मध्य और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों से रोजाना लगभग 80 लाख लोग सफर करते हैं। भारी भीड़ और अन्य कारणों के चलते रोजाना कई यात्री दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। उपनगरीय स्टेशनों पर आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इमरजेंसी मेडिकल रूम शुरू करने का निर्णय हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लिया गया था। शुरुआत में यह व्यवस्था तेजी से लागू हुई, लेकिन धीरे-धीरे कई स्थानों पर ईएमआर बंद हो गए।

वर्तमान में मध्य रेलवे के लगभग 90 स्टेशनों में से केवल 5–6 स्टेशनों पर, जबकि पश्चिम रेलवे के 30 उपनगरीय स्टेशनों में से मात्र 14–15 स्टेशनों पर ही ईएमआर सेवाएं चालू हैं। लोकल ट्रेनों में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए इन सुविधाओं की आवश्यकता फिर से महसूस की जा रही है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम