मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Local Train: वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कोच, पश्चिम रेलवे की बड़ी पहल

Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने के लिए पश्चिम रेलवे ने आठ लोकल ट्रेनों में विशेष आरक्षित कोच शुरू किए हैं। यह सुविधा चरणबद्ध रूप से सभी ट्रेनों में लागू होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई की अत्यधिक भीड़भाड़ वाली उपनगरीय रेल सेवाओं में रोजाना सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे ने आठ लोकल ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से आरक्षित कोच शुरू कर दिए हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा लोकल ट्रेनों में शुरू की गई है, लेकिन योजना के तहत इसे धीरे-धीरे सभी लोकल सेवाओं तक विस्तारित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

लगेज कोच को किया गया संशोधित

इन लोकल ट्रेनों में पहले लगेज के लिए आरक्षित कोच को संशोधित कर केवल वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए निर्धारित किया गया है। यह कोच चर्चगेट दिशा से छठे स्थान पर लगाया गया है, जिससे बुजुर्ग यात्रियों को पहचानने और चढ़ने-उतरने में आसानी हो।

मुंबई सेंट्रल कार शेड में तैयार हुए कोच

विशेष कोचों का निर्माण और बदलाव मुंबई सेंट्रल कार शेड में किया गया है। अब तक आठ लोकल ट्रेनों के कोच पूरी तरह तैयार किए जा चुके हैं और उन्हें नियमित सेवा में शामिल कर दिया गया है।

बैठने-खड़े रहने की पर्याप्त व्यवस्था

संशोधित कोच में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और खड़े रहने, दोनों व्यवस्थाएं की गई हैं। कोच में 13 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जबकि 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिक खड़े होकर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।

सुरक्षा पर भी खास ध्यान

सुरक्षा के लिहाज से कोच के दोनों दरवाजों के पास अंडरफ्रेम पर इमरजेंसी सीढ़ियां लगाई गई हैं, ताकि आपात स्थिति में यात्रियों को बाहर निकलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

योजना से जुड़े अहम आंकड़े

विशेष कोच शुरू: 8 लोकल ट्रेनें

प्रस्तावित नॉन-एसी लोकल: 105

लक्ष्य वर्ष: मार्च 2027

कुल अनुमानित लागत: ₹24.62 करोड़

प्रति कोच खर्च: ₹24.4 लाख

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात