कांदिवली की अग्रवाल रेजिडेंसी में आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai: कांदिवली की अग्रवाल रेजिडेंसी में आग, 8 लोग झुलसे; फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Mumbai News: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित ‘अग्रवाल रेजिडेंसी’ में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 8 लोग घायल हुए। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। तीन की हालत गंभीर।

आकाश मसने

Mumbai Kandivali Fire News: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित शंकर लेन में स्थित एक ऊंची रिहायशी इमारत 'अग्रवाल रेजिडेंसी' में रविवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई। यह इमारत ग्राउंड प्लस 16 मंजिला है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए धुआं फैल गया था।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, यह आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 205 में लगी थी। आग मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक वायरिंग, इंस्टॉलेशन और लकड़ी के फर्नीचर तक सीमित थी। हालांकि, आग के कारण धुआं तेजी से फैल गया, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सिर्फ 20 मिनट में आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए इमारत में फंसे 8 लोगों को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे (जिसमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं) थे। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घायलों का विवरण

हादसे में घायल हुए सभी 8 लोगों को तुरंत नजदीकी टुंगा हॉस्पिटल, मालाड (पश्चिम) में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान चिंतन अभय कोठारी (45), ख्याति चिंतन कोठारी (42), ज्योति अभय कोठारी (66), पार्थ कोठारी (39), ऋद्धि पार्थ कोठारी (36), आयरा पार्थ कोठारी (6), प्रांज पार्थ कोठारी (3) और महावीर चिंतन कोठारी (7) के रूप में हुई है।

इनमें से तीन घायल चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी और ज्योति अभय कोठारी की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक इन तीनों की हालत स्थिर है।

बीएमसी (BMC) के अनुसार, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर, यह आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस और दमकल विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी