प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
मुंबई

Cyber Fraud: मुंबई में जज से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 93 हजार रुपये उड़ाए

APK File Scam Banking Fraud: मुंबई में एक जज ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। फर्जी कस्टमर केयर नंबर और एपीके फाइल के जरिए ठगों ने उनके खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए।

अपूर्वा नायक

Mumbai Judge Cyber Fraud Scam: मुंबई के एक लघुवाद न्यायालय (स्मॉल कॉज कोर्ट) के 46 वर्षीय जज के साथ, ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

महज एक तकनीकी सहायता पाने की कोशिश में जज को 93000 रुपये की भारी चपत लग गई। ताड़देव पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, घटना की शुरुआत जज के सैमसंग मोबाइल की स्क्रीन पर एक 'पिंक लाइन' (तकनीकी खराबी) आने से हुई। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने गूगल पर 'सैमसंग कस्टमर केयर' का नंबर खोजा, दुर्भाग्य से, उन्हें जो नंबर मिला वह एक साइबर अपराधी का था।

खुद को बताया कंपनी का प्रतिनिधि

कॉल करने पर ठग ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और बड़ी चालाकी से उन्हें विश्वास दिलाया कि, डिस्प्ले बदलवाने के लिए एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया के नाम पर जालसाज ने जज के व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे 'कस्टमर सपोर्ट ऐप' बताकर इंस्टॉल करने को कहा।

हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई गई है शिकायत

जैसे ही जज ने उस फाइल पर क्लिक किया, ठगों को उनके मोबाइल का रिमोट एक्सेस (नियंत्रण) मिल गया। ठग ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे गुगल पे के जरिए सिर्फ 10 रुपये भेजने को कहा। जज ने जैसे ही भुगतान किया, उनके बैंक खाते का गोपनीय डेटा अपराधियों के हाथ लग गया।

जज को ठगी का पता तब चला जब उन्होंने शाम को घर पहुंचकर अपना बैंक बैलेंस चेक किया, उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 90,000 और 3,000 रुपये के दो अवैध ट्रांजेक्शन हो चुके थे, जांच में सामने आया कि यह पैसा 'पप्पू सचिन यादव' नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुआ है। जज ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल ताड़देव पुलिस इस 'डिजिटल डकैती की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को ट्रैक करने में जुटी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी