मुंबई इंडियन वॉक फॉर नेशन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: देशभक्ति के जज्बे से गूंजा इंडियन वॉक फॉर नेशन 3.0, विश्व रिकॉर्ड की ओर ऐतिहासिक कदम

Indian Walk For Nation Mumbai: मुंबई में इंडियन वॉक फॉर नेशन 3.0 में 4 से 94 वर्ष तक के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और सैनिक सम्मान के साथ विश्व रिकॉर्ड का प्रयास किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Mumbai Patriotic Event: देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सैनिकों के प्रति सम्मान का अद्भुत संगम मुंबई में देखने को मिला। आर्मी ब्रैट अंजली साखरे की संकल्पना और ASVFI Foundation तथा Valiant Fame Icon (VFI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘इंडियन वॉक फॉर नेशन 3.0’ ने एक नई मिसाल कायम की। World Record of Excellence, England के विश्व रिकॉर्ड प्रयास के तहत आयोजित इस Heritage, Cultural & Patriotic Runway में 4 साल के बच्चों से लेकर 94 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति की अनूठी मानवंदना पेश की।

भावपूर्ण प्रदर्शन

लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक नागरिकों ने भारतीय परंपरा, विभिन्न राज्यों की संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को रनवे के माध्यम से जीवंत किया। यह आयोजन महज फैशन रनवे नहीं था, बल्कि भारतीय विरासत, राष्ट्रीय एकता और वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता का भावपूर्ण प्रदर्शन बन गया।

शहीद कैप्टन विनायक गोरे की कहानी ने भावुक किया

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रभावशाली क्षण जिला सूचना अधिकारी मनोज सुमन शिवाजी सानप का एकपात्री प्रयोग ‘शहीद कैप्टन विनायक गोरे’ रहा। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से शहीद जवानों के बलिदान, वीरमाता-वीरपिताओं की पीड़ा और सशस्त्र सेना ध्वजदिन निधि के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा। उनके प्रस्तुतीकरण ने सभागृह में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और सैनिक परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया।

सैनिक कल्याण के लिए 1,00,001 रुपये की घोषणा

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सशस्त्र सेना ध्वजदिन निधि के लिए 1,00,001 रुपये की देणगी देने की घोषणा की गई। आयोजकों ने कहा कि सैनिकों के बलिदान की भरपाई संभव नहीं, लेकिन उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हर नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। इस ऐतिहासिक रनवे में मेजर प्रांजल जाधव, ब्रिगेडियर सुशील भसीन, ब्रिगेडियर उदयकुमार देशमुख, कर्नल तुषार जोशी, ले. कर्नल नीता चव्हाण सहित अनेक सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और नागरिक शामिल हुए।

विश्व रिकॉर्ड की दिशा में बड़ा कदम

कार्यक्रम की उपलब्धि को देखते हुए World Record of Excellence, England के उपाध्यक्ष संजय पंजवानी ने आयोजकों को Provisional World Record Certificate प्रदान किया। आयोजकों के अनुसार यह प्रमाणपत्र भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आर्मी ब्रैट अंजली साखरे ने कहा, “सैनिकों के बलिदान की कीमत कभी चुकाई नहीं जा सकती, लेकिन उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हर भारतीय का कर्तव्य है।” ‘इंडियन वॉक फॉर नेशन 3.0’ ने इसी भावना को एक मंच पर साकार किया।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत