मुंबई हॉकर्स एलिजिबिलिटी लिस्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में फेरीवालों की पहली पात्रता सूची जारी, 1291 विक्रेताओं को मिलेगा QR कोड

Mumbai Hawkers Eligibility List: मुंबई में 2014 से पहले फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले पात्र फेरीवालों की पहली सूची जारी कर दी गई है। चयनित विक्रेताओं को अब क्यूआर कोड और पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai Hawkers Eligibility List News: मुंबई में फुटपाथ पर फेरीवालों का धंधा हमेशा चर्चा में रहा है। 2014 के पहले की पात्रता के अनुसार फुटपाथ पर पात्र फेरीवालों की लिस्ट अंततः जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में उन फेरीवालों के नाम हैं जिनके सभी दस्तावेज वैध पाए गए हैं।

2014 से पहले फुटपाथों पर धंधा लगाने वालों को चिन्हित किया गया था, जिसमें घाटकोपर के एन वार्ड में 4971 लोग थे। उनमें से 1291 लोगों को फर्स्ट फेस में चयनित कर लिया गया है, जिनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। आने वाले कुछ महीनों में बाकी लोगों के भी नाम जारी कर दिए जाएंगे।

20 जगहों को किया चिन्हित

अब इन लोगों को क्यूआर कोड दिया जाएगा और ये फुटपाथ पर धंधा करने के लिए अधिकृत होंगे। वैध लोगों ने सर्वे के समय जो एड्रेस दिया था, वे उसी स्थान पर अपना धंधा कर सकते हैं।

घाटकोपर पूर्व और पश्चिम में 20 जगहों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अभी तक महानगरपालिका ने सुनिश्चित नहीं किया है कि इन्हें कौन सी जगह पर, किस फुटपाथ पर और कितनी जगह दी जाएगी।

घाटकोपर एन वार्ड में 4971 पात्र

पात्रों के लिए क्यूआर कोड एवं उनके पहचान पत्र जारी करने के लिए दस्तावेज जमा हो रहे हैं। जोन 6 के अंतर्गत यश वार्ड, टी वार्ड और एन वार्ड में बड़ी संख्या में फेरीवालों को पात्र किया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या घाटकोपर के एन वार्ड कार्यालय में देखी जा रही है। यहां पर कुल 4971 में से पहली लिस्ट में 1291 है। जबकि टी वार्ड में 666 तो एस वार्ड में मात्र 353 फेरीवालों को पात्र किया गया है। अभी और लिस्ट आना बाकी है। घाटकोपर के फेरीवालों में सुमार हुसैन भाई ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग भी पात्र हैं। जो अब जीवित नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए उनके परिवार के सदस्य को अधिकृत किया जाना चाहिए।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें