मुंबई कोस्टल रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में नया 5.5 किमी कॉरिडोर बनेगा, कोस्टल रोड और GMLR से मिलेगा सीधा कनेक्शन

BMC Road Infrastructure Mumbai News: मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए बीएमसी 5.5 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाएगी, जो गोरेगांव और मागाठाणे को जोड़ेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai High Speed Corridor Project Details: शहर में लगातार बढ़ती आबादी व वाहनों की संख्या को देखते हुए बीएमसी कई सड़कें बनाने पर काम कर रही है, ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके। इसी ओर एक और कदम बढ़ाते हुए बीएमसी गोरेगांव फिल्म सिटी और मागाठाणे के बीच 5.5 किमी लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने जा रही है।

यह कॉरिडोर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के समानांतर चलेगा। कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण कनेक्टर के रूप में कार्य करेगा, जो प्रस्तावित मुंबई कोस्टल रोड (वर्सोवा-भायंदर) को गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) से जोड़ेगा। इस नए कॉरिडोर से गोरेगांव से मागाठाणे तक यात्रा का समय एक घंटे से घटकर 10 मिनट से भी कम हो जाएगा।

एमएमआर को जोड़ने में अहम कड़ी साबित होगा कॉरिडोर

  • पूर्वी हिस्से में जीएमएलआर 12.2 किमी लंबा मार्ग होगा, जो गोरेगांव से शुरू होकर ऐरोली तक जाएगा। इसके अलावा, नवी मुंबई मनपा ने ऐरोली-घनसोली फ्लाईओवर का प्रस्ताव रखा है।
  • जो आगे नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जुड़ेगा। इस प्रकार, प्रस्तावित मागाठाणे-गोरेगांव कॉरिडोर मुख्य शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों तथा एमएमआर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

ऐरोली तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

आगे चलकर जीएमएलआर पूर्वी उपनगरों के मुलुंड और एमएमआर क्षेत्र के ऐरोली तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी प्रमुख सड़कों और हाई-स्पीड कॉरिडोर को आपस में निर्बाध रूप से जोड़ना है। वर्तमान में मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर अत्यधिक दबाव है और यदि वैकल्पिक लिंक मार्ग नहीं बनाए गए, तो ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान संभव नहीं होगा।

ग्रीनफील्ड परियोजना

  • अधिकारियों के अनुसार, यह एक ग्रीनफील्ड परियोजना होगी, यानी इसे पूरी तरह से नए सिरे से विकसित किया जाएगा और यह किसी मौजूदा सड़क का उन्नयन नहीं होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "यह सड़क कोस्टल रोड और जीएमएलआर के बीच सीधे प्रवेश द्वार का काम करेगी।
  • कोस्टल रोड का एक छोर पूर्व दिशा की ओर जाएगा, जो मागाठाणे स्थित इस कॉरिडोर के नोडल पॉइंट से जुड़ेगा। इससे वाहन चालकों को सीधे इस कॉरिडोर में प्रवेश मिलेगा, यहां से वे सीधे गोरेगांव के फिल्म सिटी में बन रही ट्विन टनल के जरिए जीएमएलआर में प्रवेश कर सकेंगे।

2029 के मध्य तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

  • अधिकारी ने आगे बताया कि नई सड़क वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के समानांतर बनेगी। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। फिलहाल, रास्ते में आने वाले कुछ अतिक्रमण और बाधाओं को हटाया जाएगा, इसके बाद लागत का आकलन कर टेंडर जारी किए जाएंगे।
  • हमारा लक्ष्य इसे अधिकतम 2029 के मध्य तक पूरा करना है। कोस्टल रोड का दूसरा चरण 25 किमी लंबा होगा, जो पश्चिमी उपनगरों के वर्सोवा को एमएमआर के भायंदर से जोड़ेगा।
  • पहला चरण 10.58 किमी लंबा है, जो मरीन ड्राइव को वर्ली सी लिंक के जरिए बांद्रा तक जोड़ता है। बांद्रा से वर्सोवा तक का हिस्सा एमएसआरडीसी द्वारा विकसित किया जा रहा है, जहां से कोस्टल रोड का दूसरा चरण शुरू होगा।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो किया वो देशद्रोह, अब उन्हें जेल में होना चाहिए; CWC बैठक में बोले कांग्रेस नेता