- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Municipal Budget 2026 27 E Bus Development Plan
‘पंचसूत्र’ पर आधारित उल्हासनगर बजट 2026-27, 100 ई-बस और स्मार्ट प्रोजेक्ट्स का ऐलान
PM E Bus Scheme Ulhasnagar: उल्हासनगर मनपा ने 2026-27 के लिए 997.23 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें ई-बस सेवा, स्मार्ट सड़कों और बुनियादी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

उल्हासनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Municipal Budget 2026-27: उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने मनपा के 2026-27 के लिए 997।23 करोड़ रुपए का बजट बुधवार को आम सभा में पेश किया। बजट में संभावित आय तथा खर्च के बाद लगभग 14.16 लाख रुपए बैलेंस दिखाया गया है।
मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले का कहना है कि यह बजट शहर के समग्र विकास के लिए बनाई गई ‘पंचसूत्र’ योजना पर आधारित है, जिसमें बुनियादी ढांचे, कम्प्यूटरीकरण और पर्यावरण अनुकूल विकास को प्राथमिकता दी गई है।
मनपा मुख्यालय, दिव्यांग भवन निर्माण की योजना
इस बीच, पार्षदों को अध्ययन के लिए समय देने हेतु बैठक 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट के लिए आयोजित विशेष सभा में मनपा के उपमहापौर अमर लुंड, शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर, अरुण आशान, राजेंद्र चौधरी, राजेश वधारिया, टोनी शिरवानी आदि ने चर्चा में भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Land Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
शहर विकास की दृष्टि के लिए बजट में मनपा मुख्यालय, आयुक्त एवं महापौर आवास, सांस्कृतिक भवन, महिला भवन और दिव्यांग भवन के निर्माण की योजना है। उल्हास नदी तट विकास परियोजना के लिए सरकार से धनराशि मांगने पर भी चर्चा हुई।
परिवहन व्यवस्था के लिए अलग कोष किया प्रस्तावित
- परिवहन व्यवस्था के लिए 24.73 करोड़ रुपए का एक अलग कोष प्रस्तावित किया गया है और पीएम ई-बस योजना के तहत 100 बस सेवाएं शुरू करने की योजना है।
- इसके अलावा, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रियायती यात्रा सुविधाएं प्रदान करने और शहर में तीन नए बस डिपो स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
सरकार के अधीन परियोजनाएं
अमृत योजना के अंतर्गत, शहर में भूमिगत सीवरेज योजना (416 करोड़ रुपए), जल आपूर्ति संवर्धन योजना (196 करोड़ रुपये), बुनियादी सेवा योजना (40 करोड़ रुपए), दलित बस्ती सुधार योजना (15 करोड़ रुपए) और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर योजना (5 करोड़ रुपये) लागू की जाएंगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 173 करोड़ रुपए की आवास परियोजनाएं भी कार्यान्वित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें:- आजाद मैदान में उपोषण के दौरान परिवार में मातम, धनगर आरक्षण मुद्दा हो सकता है उग्र
997.23 करोड़ रुपए की अनुमानित आय
- इस बार के बजट में 997.23 करोड़ रुपए की आय अनुमानित की गई है। जिसमें राजस्व खर्च के लिए 587.59 करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय के लिए 285.65 करोड़ रुपए शामिल हैं।
- खर्च पक्ष में राजस्व कार्यों के लिए 597.41 करोड़ रुपए और पूंजीगत विकास के लिए 372.71 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
- बजट में स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट स्कूलों और अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
- विशेष रूप से, सड़क विकास पर 186.21 करोड़ रुपए और जल आपूर्ति में सुधार के लिए 76.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक का विशेष प्रावधान किया गया है।
- बजट बैठक शुरू होते ही शिवसेना पार्षद अरुण आशान ने सदन में एक महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने कहा कि मनपा में कई नए पार्षद चुने गए हैं और उन्हें बजट में तकनीकी मुद्दों और निधि प्रावधानों का गहन अध्यन करने के लिए समय चाहिए।
- उन्होंने अनुरोध किया कि बैठक को 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया जाए, ताकि जन प्रतिनिधि गहन चर्चा कर सकें।
- चूंकि सभी दलों के पार्षदों ने इस मांग का समर्थन किया, इसलिए महापौर अश्विनी निकम ने बजट बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया। अब, 30 मार्च को होने वाली बैठक में बजट पर विस्तार से चर्चा होने और उसे मंजूरी मिलने की संभावना है।
उल्हासनगर से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट
Ulhasnagar municipal budget 2026 27 e bus development plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
योगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMIran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
May 12, 2026 | 08:37 AMमहाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
May 12, 2026 | 08:31 AMमध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













