मुंबई घाटकोपर फ्लाईओवर सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के घाटकोपर में फ्लाईओवर के नाम पर BJP में खींचतान, पराग शाह और प्रकाश मेहता आमने-सामने

Mumbai Flyover Naming Dispute: विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर के नामकरण पर भाजपा के दो नेताओं की अलग मांग। पराग शाह ने कैप्टन स्मित मच्छर और प्रकाश मेहता ने प्रमोद महाजन के नाम का प्रस्ताव रखा।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर के नामकरण पर दो अलग-अलग मांगें

  • विधायक पराग शाह ने कैप्टन स्मित मच्छर के नाम का प्रस्ताव रखा

  • पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता ने प्रमोद महाजन के नाम की मांग की

  • उद्घाटन से पहले घाटकोपर की राजनीति में चर्चा तेज

Mumbai Vidyavihar Flyover Ghatkopar BJP Pramod Mahajan: मुंबई, घाटकोपर में नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर के उद्घाटन से पहले ही इसके नामकरण को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इस फ्लाईओवर के लिए भाजपा के दो नेताओं ने अलग-अलग नामों का प्रस्ताव रखा है। घाटकोपर पूर्व के विधायक पराग शाह जहां इसे कैप्टन स्मित मच्छर फ्लाईओवर नाम देने की मांग कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने इसका नाम दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर रखने की मांग की है।

दोनों प्रस्ताव सामने आने के बाद पुल के नामकरण को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

पराग शाह ने क्यों उठाई कैप्टन मच्छर के नाम की मांग?

विधायक पराग शाह ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर का नाम ‘कैप्टन स्मित मच्छर फ्लाईओवर’ रखने की मांग की है। उनका कहना है कि घाटकोपर के निवासी कैप्टन स्मित मच्छर ने कठिन परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

शाह के अनुसार, कैप्टन स्मित मच्छर ने 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके साहस और मानवतावादी दृष्टिकोण को सम्मान देने के लिए पुल का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।

प्रकाश मेहता ने सुझाया प्रमोद महाजन का नाम

दूसरी ओर, पूर्व गृह निर्माण मंत्री और घाटकोपर के पूर्व विधायक प्रकाश मेहता ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर फ्लाईओवर का नाम दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर रखने की मांग की थी।

मेहता का तर्क है कि प्रमोद महाजन का घाटकोपर और मुंबई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में इस प्रमुख कनेक्टर को उनके नाम से जोड़ना उचित होगा।

अब नामकरण के फैसले पर नजर

विद्याविहार पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला यह कनेक्टर जल्द ही नागरिकों के लिए खुलने वाला है। हालांकि, नामकरण को लेकर अभी दो अलग-अलग मांगें सामने हैं। अब यह देखना होगा कि संबंधित प्रशासन और सक्षम प्राधिकारी इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं।

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज