मुंबई फायर ब्रिगेड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Fire Brigade को मिलेगा हाईटेक अपग्रेड, नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी

मुंबई में बढ़ती ऊंची इमारतों और बदलती चुनौतियों को देखते हुए Mumbai Fire Brigade को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। महापौर रितू तावडे ने नए फायर स्टेशन खोलने और सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की।

अपूर्वा नायक

Mumbai Fire Brigade Upgrade New Station: मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महापौर Ritu Tawde ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि बीएमसी के तहत अग्निशमन दल के बुनियादी ढांचे का विस्तार संख्यात्मक और गुणात्मक दोनों स्तरों पर किया जाएगा। भायखला स्थित Mumbai Fire Brigade Headquarters में आयोजित ‘वार्षिक अग्नि कवायत स्पर्धा 2026’ के समापन समारोह में महापौर ने कहा कि शहर में बढ़ती गगनचुंबी इमारतों और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना जरूरी हो गया है।

विकास योजना 2034 पर जोर

महापौर ने जानकारी दी कि ‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका विकास योजना 2034’ के तहत नए फायर स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और तेजी दोनों बढ़ेगी।

‘लाइफ सेविंग’ पर बढ़ा फोकस

उन्होंने कहा कि अब विभाग केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ‘लाइफ सेविंग’ यानी लोगों की जान बचाने पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है।

नागरिकों को दी चेतावनी

इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद बचाव करने से बेहतर है कि पहले ही सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

फायर ऑडिट और जागरूकता जरूरी

उन्होंने सुझाव दिया कि सभी नागरिक समय-समय पर फायर ऑडिट कराएं और गैस लीकेज जैसी संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहें। सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

सुरक्षा के लिए साझा प्रयास जरूरी

महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों का सहयोग जरूरी है। आधुनिक तकनीक और जागरूकता के साथ ही मुंबई को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी