Mumbai-Rewa Superfast Express Schedule: मुंबई में रहने वाले मध्य प्रदेश के प्रवासियों और रीवा-सतना बेल्ट के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से स्पेशल ट्रेन के तौर पर चल रही CSMT-रीवा-CSMT साप्ताहिक ट्रेन को अब नियमित (Regular) करने का फैसला लिया गया है। अब यह ट्रेन नए नंबरों के साथ 'सुपरफास्ट एक्सप्रेस' बनकर पटरी पर दौड़ेगी। इस फैसले से न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि ट्रेनों के संचालन में भी सुधार आएगा।
ट्रेन नंबर 02187/02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल को नए नंबर 20153 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में 24 अप्रैल से चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन नंबर 20154 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 अप्रैल से रीवा से चलेगी। ट्रेन नंबर 02188 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल 24 अप्रैल से वापस जाएगी।
ट्रेन नंबर 20153, 24 अप्रैल से हर शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे CSMT से निकलेगी और अगले दिन 9:45 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 20154, 23 अप्रैल से हर गुरुवार को 3:50 बजे रीवा से निकलेगी और अगले दिन 12:20 बजे CSMT पहुंचेगी।
यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एक 1st AC, 1 AC-2 टियर, 4 AC-3 टियर, 12 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास और 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन होगा।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: महाराष्ट्र के किन जिलों से होकर गुजरेगा रास्ता? जानें शक्तिपीठ महामार्ग का पूरा रूट
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच बड़ी संख्या में लोग काम, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। खासकर रीवा, सतना और आसपास के इलाकों से मुंबई आने-जाने वालों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन साबित होगी। सुपरफास्ट दर्जा मिलने से यात्रा समय में सुधार और समय पालन बेहतर होने की उम्मीद है। रेलवे के इस कदम को यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के रूप में देखा जा रहा है।