भाई जगताप और वर्षा गायकवाड़ (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

BMC हार के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान, जगताप ने मांगा वर्षा गायकवाड़ का इस्तीफा

Mumbai Congress Conflict: बीएमसी चुनाव में करारी हार के बाद मुंबई कांग्रेस में बवाल मच गया है। भाई जगताप ने अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से इस्तीफा मांगते हुए रणनीति और टिकट बंटवारे पर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव में करारी हार के बाद मुंबई कांग्रेस में घमासान मच गया है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप ने वर्तमान अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को इस हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनका इस्तीफा माँगा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में इतनी बड़ी हार कभी नहीं मिली। यह बेहद चिंताजनक है। अब दिल्ली में बैठे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को मुंबई कांग्रेस के भविष्य के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

सिर्फ चिंता नहीं, अब चिंतन भी जरूरी है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस को इतनी बड़ी हार का सामना क्यों करना पड़ा। इसके लिए किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी।

आंबेडकर न होते तो और भी बुरा हाल होता

जगताप ने कहा कि कांग्रेस ने सही रणनीति के साथ चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि अगर प्रकाश आंबेडकर की वंचित आघाडी का साथ न होता, तो कांग्रेस की स्थिति और भी खराब हो सकती थी। पूर्व मुंबई अध्यक्ष ने कहा कि महादेव जानकर की राष्ट्रीय समाज पक्ष के साथ गठबंधन करने का कोई मतलब नहीं था। इस पार्टी को 12 सीटें देने का फैसला भी गलत साबित हुआ। इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा है।

सर्वे के आधार पर नहीं दिया गया टिकट

जगताप ने कहा कि जब कैंडिडेट चुने गए, तो मुझे बताया गया कि टिकट एक सर्वे के आधार पर बांटे गए थे। उस समय मैंने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन जब मैंने सर्वे मांगा, तो वह मुझे नहीं दिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक़ टिकट बंटवारे में जम कर पैसे के लेन-देन की शिकायत मिली है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता