पेट्रोल पम्प (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन

Rise Of Fuel Price: पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुंबई कांग्रेस 1 और 2 जून को बड़ा आंदोलन करेगी। पार्टी ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और जनता पर बोझ डालने का आरोप लगाया है।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai Congress Protest: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की आसमान छूती कीमतों के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने आगामी 1 और 2 जून को मुंबई के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने इस फैसले की जानकारी देते हुए मोदी सरकार से जनता की लूट बंद करने और बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेने की मांग की है।

राजहंस ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध का बहाना बनाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। पिछले 10-12 दिनों में तेल कंपनियों के मुनाफे के लिए आम जनता की जेब पर डाका डाला गया है। इस मनमानी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षाताई गायकवाड के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

वादे और हकीकत में बड़ा अंतर

राजहंस ने याद दिलाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने 35 रुपए लीटर पेट्रोल देने का वादा किया था, लेकिन आज कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर जनता को कोई राहत नहीं दी जाती, जबकि उद्योगपतियों को सारी रियायतें मिलती हैं।

सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश

कांग्रेस का आरोप है कि जनता संकट में है और प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं, वहीं राज्य सरकार सिर्फ घोषणाबाजी कर रही है। भाजपा सरकार की इस निष्क्रियता और झोप का नाटक तोड़ने के लिए सोमवार और मंगलवार को पूरी मुंबई में उग्र आंदोलन किया जाएगा।।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल