मुंबई में CNG और PNG की कीमतें बढ़ीं (सोर्स: AI)
मुंबई

मध्य-पूर्व संकट का असर: मुंबईकरों पर ईंधन महंगाई की मार, CNG-PNG के दाम बढ़े; आज से होगी नई कीमतें लागू

CNG PNG Price Hike: महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG की कीमत ₹2 प्रति किलो और घरेलू PNG की कीमत ₹1 प्रति SCM बढ़ा दी है। नई दरें 31 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू हैं।

आलोक उमाकृष्ण

Mumbai CNG PNG Prices Rise: मध्य-पूर्व में जारी संकट का असर अब मुंबईकरों के ईंधन खर्च पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ने और सीएनजी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित स्पॉट आरएलएनजी पर निर्भरता बढ़ने के कारण महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं।

मुंबई में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी में 1 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 31 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू हो गई‌ है।

दाम बढ़ने का कारण

महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की संशोधित डिलीवर्ड कीमत 88 रुपये प्रति किलो हो जाएगी।

कंपनी के अनुसार मध्य-पूर्व में जारी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय सूचकांकों से जुड़ी इनपुट गैस की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, सीएनजी की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी क्षेत्र की इनपुट गैस की बड़ी मात्रा आयातित स्पॉट आरएलएनजी से पूरी की जा रही है।

महंगी स्पॉट आरएलएनजी से बढ़ी गैस की लागत

मुंबई शहर में सीएनजी की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए महानगर गैस को अधिक मात्रा में महंगी स्पॉट आरएलएनजी खरीदनी पड़ रही है। इससे गैस की कुल लागत बढ़ गई है। बढ़ती लागत का कुछ बोझ कम करने और ग्राहकों को सीएनजी की निरंतर एवं सुचारु आपूर्ति बनाए रखने के लिए कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

कंपनी लागत घटाने के विकल्प तलाशेगी

सीएनजी के साथ महानगर गैस लिमिटेड ने घरेलू PNG की कीमत में भी 1 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की है। नई दरों के लागू होने से घरों में पाइपलाइन के जरिए गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की बढ़ती लागत का असर घरेलू पीएनजी की कीमत पर भी पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह लागत को नियंत्रित करने के लिए लगातार विकल्प तलाशती रहेगी, ताकि भविष्य में ग्राहकों पर बढ़ती लागत का असर कम किया जा सके।

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता