(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Maharashtra Nikay Chunav से पहले उत्तर भारतीयों पर फोकस, कांग्रेस घोषणापत्र में होंगे बड़े मुद्दे

MNC Election से पहले मुंबई कांग्रेस ने उत्तर भारतीय समाज के मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल करने की घोषणा की है। ‘संवाद उत्तर भारतीयों से’ अभियान के तहत विभिन्न श्रमिक वर्गों से सीधा संवाद किया गया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर भारतीयों के प्रमुख मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा, रविवार को मालाड (पूर्व) दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञान पीठ इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर भारत्तीय प्रकोष्ठ की ओर से शुरू किए गए।

संवाद उत्तर भारतीयों से चर्चा मुद्दों पर अभियान के तहत तबेलों, धोबी घाटों, ऑटो रिक्शा व टैक्सी चालकों, फेरीवालों और श्रमिक समुदाय के कई मुद्दों को कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय व पूर्व सांसद राज बब्बर की उपस्थिति में उभा। समाज के मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस मनपा के चुनावी मैदान में उतरेगी।

भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के निर्देशानुसार 'संवाद उत्तर भारतीयों से चर्चा मुद्दों पर' अभियान शहर के कई इलाकों में चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उभा प्रकोष्ठ की टीमें तबेलों, धोबी घाटों, रिक्शा, टैक्सी चालकों, श्रमिक समुदाय वाले क्षेत्रों में जाकर वास्तविक समस्याओं व सुझावों को सीधे दर्ज की है। उ।भा। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एड। अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि उ।भा। समाज की समस्याओं, सुझावों, संस्कृति और एकता को एक मंच पर लाने एक सार्थक प्रयास किया गया।

मैनिफेस्टो में स्थान

इस अभियान में उत्तर भारतीय समाज के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को कांग्रेस पार्टी अपने मैनिफेस्टो में स्थान दे रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की यह पहल उत्तर भारतीयों को गर्वान्वित करता है। अब तक किसी राजनैतिक पार्टी ने उत्तर भारतीयों की समस्याओं को लेकर इस तरह का अभियान नहीं चलाया ओर नहीं अपने घोषणा पत्र इनके मुद्दों को स्थान दिया।

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल