Mumbai Central Railway Mega Block Update: यात्रियों को रविवार के दिन मध्य रेल की लोकल सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेल द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के चलते मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
इस दौरान कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। मेन लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से चलने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।
वहीं ठाणे से आने वाली अप स्लो सेवाएं भी मुलुंड से माटुंगा के बीच फास्ट लाइन से चलेंगी। ब्लॉक अवधि में विद्याविहार, कंजूरमार्ग और नाहुर स्टेशनों पर लोकल ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। इसके अलावा सीएसएमटी से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली सभी अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में देरी होने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें :- KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित