नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

बृहन्मुंबई महानगरपालिका की नई पहल: 988 हाई-टेक कचरा गाड़ियां, शहर होगा और स्वच्छ

BMC Garbage Collection EV Fleet: मुंबई में कचरा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए बीएमसी 988 नई हाई-टेक गाड़ियां लाने जा रही है, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल होंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai BMC Smart Garbage Vehicles: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए बीएमसी ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।

इस योजना के तहत शहर में 988 अत्याधुनिक कचरा संग्रहण वाहनों को तैनात किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रक वाहनों (ईवी) को भी प्रमुखता दी गई है।

शहर में प्रतिदिन करीब 7,000 टन कचरा उत्पन्न होता है, जिससे निपटना मनपा के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। मौजूदा कचरा वाहन पुराने और कम क्षमता वाले होने के कारण कई बार समय पर कचरा उठाव नहीं हो पाता। ऐसे में नई हाई-टेक फ्लीट इस समस्या का समाधान करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस नई योजना के तहत शामिल किए जाने वाले वाहनों में 144 इलेट्रिक वाहन होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन वाहनों से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में मदद मिलेगी। नई कचरा गाड़ियों में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को भी किया जाएगा शामिल

इनमें एंटी-लीकेज सिस्टम शामिल है, जिससे कचरे से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैलेगा। साथ ही हाइड्रोलिक सीलिंग सिस्टम के जरिए बदबू और गंदगी को नियंत्रित किया जाएगा। इन वाहनों में फ्रंट और रियर कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे रियल टाइम निगरानी संभव होगी। इसके अलावा ड्राइवर केबिन को एयर कंडीशंड बनाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। मनपा ने अलग-अलग क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षमता वाले वाहन शामिल करने का निर्णय लिया है।

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद