मुंबई फुटपाथ अतिक्रमण सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में पैदल यात्रियों के लिए BMC की मुहिम, 399 फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त; 2,803 पर कार्रवाई

Mumbai Encroachment Removal: मुंबई में बीएमसी के 'पैदल यात्री प्रथम' अभियान के तहत 399 फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराए गए। आयुक्त अश्विनी भिड़े ने अवैध पार्किंग और रैंप हटाने के सख्त निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Highlights

  • BMC ने 399 फुटपाथों से 2,803 अतिक्रमण और फेरीवाले हटाए।

  • फुटपाथों पर पार्किंग, गैराज और अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश।

  • इस साल 52,448 बैनर-पोस्टर हटाए, 4 FIR दर्ज।

Ashwini Bhide Mumbai Footpath Encroachments Illegal Parking: मुंबई बीएमसी प्रशासन ने 'पैदल यात्री प्रथम' नाम की एक खास मुहिम शुरू की है। इसके तहत मुंबई के 26 प्रशासनिक विभागों में 399 फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। अब तक 2,803 अतिक्रमण और फेरीवालों को हटाने की कार्रवाई की गई है।

'पैदल यात्री प्रथम' मुहिम का मुख्य उद्देश्य मुंबईकर फुटपाथ पर सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के चल सकें। मुंबई में कुल 500 किलोमीटर सड़कें राहगीरों के लिए मुक्त कराई गई हैं। अतिक्रमण हटाना, जरूरत के हिसाब से फुटपाथ को चौड़ा करना, फुटपाथ की मरम्मत करना, सड़कों और आस-पास को साफ रखने काम इस अभियान के तहत किया जा रहा है।

मुख्य रूप से अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, रेलवे-बस स्टेशन और दूसरी सार्वजनिक जगहें शामिल हैं। मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर दुकानें, स्टॉल लगाना या तरह-तरह का सामान रखकर पैदल चलने वालों के रास्ते में रुकावट डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिर्फ दिखावटी कार्रवाई करने के बजाय, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और असरदार कार्रवाई की जानी चाहिए। दोपहिया वाहनों पर सख्ती मनपा आयुक्त भिड़े ने फुटपाथों पर दोपहिया वाहनों की बिना इजाजत पार्किंग पर सख्ती बरती है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रेगुलर मॉनिटरिंग और असरदार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरी जगहों पर प्लान्ड पार्किंग मार्क की जानी चाहिए।

कमर्शियल इस्तेमाल पर सख्ती

अगर सड़क के किनारे पार्किंग के लिए जगह है, तो अलग पार्किंग बे बनाए जाने चाहिए, भिड़े ने हिदायत दी है कि फुटपाथों का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, उन्होंने फुटपाथों पर गाड़ियां पार्क करने, वाहनों की मरम्मत करने वाले गैराज, गाड़ियां खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पात्र दुकानों की सही माप व मंजूर अनुमति की जांच के आदेश

मुंबई मनपा आयुक्त ने साफ किया है कि बिना इजाजत लगे बिलबोर्ड पर कार्रवाई जारी रहेगी। मनपा आयुक्त ने कहा कि पात्र दुकानों के पुनर्वास में एरिया वेरिफाई किया जाना चाहिए। फुटपाथ की पात्र दुकानों को शिफ्ट या पुनर्वास करते समय, उनकी मूल जगह के क्षेत्र का सही माप, अधिकृत रिकॉर्ड और मंजूर अनुमति की जांच और नियमों के अनुसार पुनर्वास की कार्यवाही की जानी चाहिए।

52,448 बैनर-पोस्टर हटाए गए

मुंबई बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर बिना इजाजत लगे बैनर पोस्टर और बिलबोर्ड पर कार्रवाई की है। इस साल अब तक 52,448 बैनर पोस्टर पर कार्रवाई की गई है। शहर भर से 3,537 बिना अनुमति के एडवरटाइजिंग मटीरियल जब्त किए गए हैं। इसमें बैनर, बोर्ड, पोस्टर और झंडे भी शामिल है। इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 333 दूसरे मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजे गए हैं।

बिना इजाजत रैंप पर होगी कार्रवाई

कुछ हाउसिंग सोसाइटियों ने फुटपाथ पर बिना इजाजत के बदलाव किए हैं। गाडियों के लिए रैप बनाए हैं। ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित सोसाइटियों को नोटिस जारी करने और रैप हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान

Agra : ताजमहल की खूबसूरती पर लापरवाही का दाग! ASI की निगरानी पर उठे सवाल