MMRDA ने BKC में बनने वाली नई इमारतों के आसपास चारदीवारी बनाने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है, ताकि पैदल यात्रियों को खुले रास्ते मिल सकें।
प्राधिकरण पहले से बनी इमारतों के प्रबंधन से स्वेच्छा से बाउंड्री वॉल हटाने की अपील कर रहा है। हालांकि, पुरानी वैध मंजूरियों को जबरन रद्द नहीं किया जा सकता।
BKC में ऑफिस स्पेस 2026 के 2.04 करोड़ वर्ग फुट से बढ़कर 2029 तक 2.69 करोड़ वर्ग फुट होने का अनुमान है।
MMRDA New Decision: मुंबई के प्रमुख कारोबारी केंद्र बीकेसी में पैदल चलने वालों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एमएमआरडीए ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत अब नई इमारतों के आसपास बाउंड्री वॉल बनाने पर रोक लगा दी गई है। विशेष नियोजन प्राधिकरण के रूप में एमएमआरडीए का उद्देश्य बीकेसी के उस मूल स्वरूप को वापस लाना है, जहां लोग रुकावट और बिना लंबा चक्कर काटे एक से दूसरे दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों तक आसानी से टहलते हुए पहुंच सकें।
बीकेसी में अगले तीन वर्षों के दौरान ऑफिस स्पेस में 32 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसे देखते हुए पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और खुला रास्ता तैयार करना बेहद जरूरी माना जा रहा है। एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार बीकेसी की मूल योजना लोगों के आसानी से पैदल चलने की अवधारणा पर आधारित थी। वर्ष 2008 में 26/11 के आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इमारतों ने अपने चारों ओर ऊंची चारदीवारी खड़ी * करना शुरू कर दिया था।
बीकेसी के अगले चरण के विकास में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभाएंगे, इनमें धारावी पुनर्विकास परियोजना शामिल है, जहां मूल निवासियों के पुनर्वास के अलावा नए व्यावसायिक केंद्र बनेंगे। इसके साथ ही मीठी नदी के किनारे पर्यटन विकास, नई मेट्रो कनेक्टिविटी और बॉम्बे हाई कोर्ट को बीकेसी में स्थानांतरित करने की योजना शामिल है। इस विस्तार के साथ एमएमआरडीए ने बीकेसी और अन्य स्थानों पर जमीनों के मोनेटाइजेशन से 11,177 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का भी लक्ष्य रखा है।
रियल एस्टेट अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार बीकेसी में पिछले पांच वर्षों के सीमित विस्तार के बाद अब कमर्शियल स्पेस में बड़ा उछाल आने वाला है। वर्ष 2026 में बीकेसी का कुल ऑफिस स्पेस 2.04 करोड़ वर्ग फुट है, जिसके वर्ष 2029 तक 32 प्रतिशत बढ़कर 2.69 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्पेस वर्ष 2027 में 2.25 करोड़ वर्ग फुट और वर्ष 2028 में 2.60 करोड़ वर्ग फुट होने का अनुमान है। वर्तमान में बीकेसी में रोजाना 2.50 लाख से अधिक लोग आते हैं। ऐसे में नए दफ्तर खुलने से पैदल चलने वालों की यह तादाद बहुत तेजी से बढ़ेगी।
इस वजह से पैदल यात्रियों का सीधा रास्ता बंद हो गया और उन्हें सड़कों पर चलने या लंबा चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब एमएमआरडीए नए निर्माणों में इन दीवारों की अनुमति नहीं देगा। इसके साथ ही पहले से बनी इमारतों के प्रबंधनों से भी स्वेच्छा से अपनी चारदीवारी हटाने की अपील की जा रही है, क्योंकि पुरानी वैध मंजूरियों को जबरन हटाया नहीं जा सकता।