वंदे भारत ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई-बेंगलुरु के बीच 1 नवंबर से दौड़ेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, देखें अंदर का आलीशान नजारा: VIDEO

Mumbai To Bengaluru Vande Bharat: मुंबई और बेंगलुरु के बीच 1 नवंबर से देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। जानिए इसके एसी कोच, शानदार सुविधाओं और रूट की पूरी डिटेल।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • 1 नवंबर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन।

  • यह प्रीमियम सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दोनों महानगरों के बीच यात्रा का समय 6 से 8 घंटे कम करेगी।

  • ट्रेन के 16 पूरी तरह से एसी कोचों में कुल 823 आरामदायक बर्थ की सुविधा है।

Vande Bharat Sleeper Interior Features: भारतीय रेलवे मुंबई और बेंगलुरु के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। 1 नवंबर से शुरू होने जा रही यह प्रीमियम सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दोनों महानगरों के बीच की यात्रा का समय 6 से 8 घंटे तक कम कर देगी।

लगभग 1,118 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन मात्र 16 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी, जिससे रातभर की यात्रा बेहद सुगम और आरामदायक हो जाएगी।

कोच और यात्रियों की क्षमता

16 पूरी तरह से AC कोचों वाली इस वंदे भारत ट्रेन में कुल 823 बर्थ हैं। इसमें 11 कोच एसी 3-टियर (611 सीटें), 4 कोच एसी 2-टियर (188 सीटें) और 1 कोच फर्स्ट एसी (24 सीटें) शामिल हैं। ट्रेन में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए स्वदेशी कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। यह 160 से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर भी बिना झटके और बिना शोर के यात्रियों को एक शांत सफर का अनुभव देती है।

हवाई जहाज जैसा आलीशान इंटीरियर और सुविधाएं

वंदे भारत स्लीपर का इंटीरियर किसी लग्जरी फ्लाइट जैसा बनाया गया है।

  • आरामदायक बर्थ: कोचों में विशेष गद्देदार (cushioned) और चौड़ी बर्थ दी गई हैं। ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों के डिजाइन को नया और आसान रूप दिया गया है।

  • व्यक्तिगत सुविधाएं: हर बर्थ पर इंडिविजुअल रीडिंग लाइट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, मोबाइल और कप होल्डर दिए गए हैं।

  • हाई-टेक दरवाजे और लाइटिंग: ट्रेन के स्वचालित दरवाजे और सेंसर-आधारित इंटरकॉम दरवाजे यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाते हैं। रात में आवाजाही के लिए फर्श पर फ्लोर लाइटिंग स्ट्रिप्स लगाई गई हैं।

  • फर्स्ट एसी में हॉट शावर: फर्स्ट एसी कोच के यात्रियों के लिए गर्म पानी से नहाने की सुविधा (हॉट शावर) भी उपलब्ध कराई गई है।

  • बायो-वैक्यूम टॉयलेट: हवाई जहाज की तर्ज पर गंधहीन बायो-वैक्यूम शौचालय बनाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय और बेबी-केयर स्टेशन की व्यवस्था भी की गई है।

  • मनोरंजन और सुरक्षा: यात्रियों के लिए वाई-फाई मनोरंजन, विजुअल डिस्प्ले के साथ पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और अटेंडेंट कॉल बटन की सुविधा दी गई है।

यह आधुनिक ट्रेन मुंबई के CSMT और बेंगलुरु के केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी और कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंटकल और अनंतपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO