मुंबई बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

भूल जाएंगे फ्लाइट! सोते-सोते मुंबई से पहुंचेंगे बेंगलुरु, जानिए इस स्लीपर वंदे भारत में क्या है खास

Sleeper Vande Bharat Express: मुंबई और बेंगलुरु के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। 16 कोच वाली इस आधुनिक एसी ट्रेन में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड एसी की सुविधा मिलेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत की नियमित सेवा 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उद्घाटन विशेष ट्रेन 1 नवंबर को बेंगलुरु से रवाना होगी।

  • ट्रेन संख्या 27651 सीएसएमटी से रात 8:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे एसएमवी बेंगलुरु पहुंचेगी।

  • ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, चार सेकंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच होंगे।

Mumbai Bengaluru Sleeper Vande Bharat: मुंबई और बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। फाइव स्टार सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर करते हुए सोते-सोते मुंबई से बेंगलुरु और बेंगलुरु से मुंबई पहुंचना संभव होगा। अब यात्रियों के पास इस व्यस्त रूट पर हवाई यात्रा के अलावा आरामदायक रात्रिकालीन रेल सफर का एक नया विकल्प भी मिल गया है ।

2 नवम्बर से नियमित शुरुआत

मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत की उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 06503 को 1 नवंबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे एसएमवी बेंगलुरु स्टेशन से रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:15 बजे मुंबई के सीएसएमटी पहुंचेगी। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, प्रल्हाद जोशी, वी. सोमन्ना, शोभा करंदलाजे और कर्नाटक सरकार के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे।

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

नियमित ट्रेन का टाइम टेबल

नियमित सेवा ट्रेन संख्या 27651 और 27652 के रूप में संचालित होगी। मुंबई से बेंगलुरु ट्रेन संख्या 27651 सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) रात 8:10 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे एसएमवी बेंगलुरु पहुंचेगी। इसी तरह बेंगलुरु से ट्रेन 27652 सप्ताह में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) शाम 7:45 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन का प्रमुख ठहराव कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, यादगीर, रायचूर, गुंतकल और अनंतपुर में होगा। इस तरह यह ट्रेन महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक राज्यों से होकर चलेगी।

16 कोच में मिलेगा आरामदायक सफर

इस स्लीपर वंदे भारत में कुल 16 कोच होंगे। इनमें एक एसी फर्स्ट क्लास, चार एसी सेकंड क्लास (2-टियर) और 11 एसी थर्ड क्लास (3-टियर) कोच शामिल हैं। यात्रियों को आरामदायक शयन बर्थ, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने की विशेष जगह और स्वचालित दरवाजे जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा दिव्यांग और सीमित गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आपात स्थिति में सहायता के लिए इमरजेंसी बटन और ट्रेन कर्मचारियों से सीधे संपर्क करने के लिए टॉकबैक सिस्टम भी उपलब्ध होगा।

दूसरी स्लीपर वंदे भारत होगी यह ट्रेन

हावड़ा-कामाख्या-हावड़ा स्लीपर वंदे भारत के बाद मुंबई-बेंगलुरु स्लीपर वंदे भारत देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन होगी। मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित यह ट्रेन महाराष्ट्र और कर्नाटक से शुरू होने वाली तथा समाप्त होने वाली पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। ट्रेन आंध्र प्रदेश से होकर भी गुजरेगी।

1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

ट्रेन संख्या 27651 के लिए आरक्षण 1 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और RailOne ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ