मुंबई बांद्रा पाइपलाइन फटने की घटना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai के बांद्रा में फिर फटी पानी की पाइपलाइन, सड़क धंसी और ट्रैफिक ठप

Mumbai Waterlogging News: मुंबई के बांद्रा में पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलभराव हो गया और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने हाल ही में बदली गई पाइपलाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Bandra Pipeline Burst: बांद्रा के व्यस्त इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर पानी की पाइपलाइन फटने की घटना सामने आई, जिससे सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह घटना लकी जंक्शन के पास हुई, जहां अचानक तेज दबाव के साथ पानी सड़क पर फैलने लगा।

पाइपलाइन फटने के बाद भारी मात्रा में पानी बाहर निकलने लगा, जिससे कुछ ही समय में सड़क पर जलभराव हो गया। स्थिति ऐसी बन गई कि सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया और कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए।

Mumbai के एसवी रोड में घुसा पानी

आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया, जिससे नुकसान की आशंका है। इस घटना का असर एसवी रोड पर भी देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई और ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत मोर्चा संभाला और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।

स्थायी समाधान करने की मांग

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जिस पाइपलाइन में लीकेज हुआ है, उसे कुछ ही समय पहले बदला गया था। ऐसे में इतने कम समय में दोबारा पाइपलाइन फटने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। लोगों ने संबंधित विभागों से जिम्मेदारी तय करने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी के अधिकारी और जल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया और पानी के रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं शहर की बुनियादी सुविधाओं और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला