बांद्रा गोरेगांव एलिवेटेड रोड (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई में ट्रैफिक जाम का समाधान, बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक से जुड़ेगा गोरेगांव एलिवेटेड रोड

Bandra Goregaon Travel: मुंबई में बांद्रा से गोरेगांव सफर को तेज बनाने के लिए एलिवेटेड रोड और समुद्री सेतु नेटवर्क तैयार हो रहा है। 2029 से यह दूरी 15 मिनट में तय होने की उम्मीद है।

आंचल लोखंडे

Bandra Goregaon Elevated Road: मुंबईकरों को रोजमर्रा के भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति दिलाने और सफर का समय घटाने के लिए बीएमसी और एमएसआरडीसी ने एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम तेज कर दिया है। बांद्रा से गोरेगांव बांगुर नगर के सफर को सुगम बनाने के लिए समुद्री सेतु और एलिवेटेड मार्गों का मजबूत नेटवर्क का जाल बिछाया जाएगा।

वर्ष 2028 के अंत तक इन दोनों अहम परियोजनाओं के पूरा होते ही साल 2029 से पश्चिम उपनगर का सफर बेहद तेज और आरामदायक हो जाएगा। साथ ही बांद्रा से गोरेगांव के बीच की दूरी महज 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी। उत्तरी मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तहत बीएमसी वर्सोवा से दहिसर-भायंदर के बीच कोस्टल रोड बना रही है।

जाम से मिलेगी राहत

वर्सोवा इंटरचेंज से गोरेगांव बांगुर नगर तक 4.54 किलोमीटर लंबा आठ लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। 45 मीटर चौड़े इस पुल के लिए पिलर सखड़े करने का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने मौके का मुआयना कर काम को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

इस एलिवेटेड रोड को एमएसआरडीसी के 17 किलोमीटर लंबे बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक से सीधे जोड़ा जाएगा, जो आगे बांद्रा-वर्ली सी लिक से जुड़ेगा। प्रोजेक्ट को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लिक रोड और एसवी रोड के भारी जाम के कारण वर्सोवा से गोरेगांव जाने में 40 से 50 मिनट का समय बर्बाद होता है।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क