मुंबई पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट बीकेसी सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के बांद्रा-बीकेसी-कुर्ला पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: 44% पाइलिंग पूरी, 2031 तक दूसरा चरण

Mumbai Pod Taxi Project BKC: मुंबई में बांद्रा-बीकेसी-कुर्ला पॉड टैक्सी परियोजना की 44% पाइलिंग पूरी हो चुकी है। एआई आधारित चालक विहीन पॉड टैक्सी से रोजाना 1.09 लाख यात्रियों को लाभ मिलेगा।

रूपम सिंह

Highlights

  • पॉड टैक्सी परियोजना का 44% पाइल निर्माण पूरा।

  • अब तक 263 पाइल, 36 पाइल कैप और 25 पियर तैयार।

  • हर 200 मीटर पर होगा स्टेशन, एक पॉड में 6 यात्री।

  • 2031 तक रोजाना 1.09 लाख यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

Mumbai MMRDA Pod Taxi Construction Update: मुंबई के कुर्ला-बीकेसी-बांद्रा क्षेत्र में यातायात की समस्या कम करने के लिए शुरू की गई पॉड टैक्सी परियोजना का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अनुसार, परियोजना के तहत अब तक पुल की नींव के लिए 263 पाइल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। कुल पाइल निर्माण का 44 फीसदी काम पूरा हो गया है। इसके अलावा 36 पाइल कैप और 25 पियर भी तैयार किए जा चुके हैं।

आठ महीने में निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

एमएमआरडीए ने अप्रैल में भूमिपूजन के बाद इस परियोजना का काम शुरू किया था। करीब आठ महीने में निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। फिलहाल पुल के आधार स्तंभों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। प्राधिकरण की कोशिश है कि निर्माण के दौरान आसपास के यातायात को कम से कम प्रभावित किया जाए। इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर विकसित किया जा रहा है।

दो चरणों में पूरा होगा पॉड टैक्सी मार्ग

परियोजना के पहले चरण में बांद्रा रेलवे स्टेशन से बीकेसी स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय तक पॉड टैक्सी मार्ग बनाया जा रहा है। दूसरे चरण में इसका विस्तार कुर्ला रेलवे स्टेशन से भारत डायमंड बोर्स तक किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए वर्ष 2031 तक इंतजार करना होगा।

विवरणमान
पाइल का काम पूरा263
पाइल निर्माण पूरा44%
पाइल कैप तैयार36
पियर का निर्माण पूरा25
2 स्टेशनों के बीच दूरी200 मीटर
यात्री प्रति पॉड क्षमता6

हर 200 मीटर पर होगा स्टेशन

पॉड टैक्सी सेवा आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित चालक रहित पॉड चलाई जाएंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग हर 200 मीटर पर स्टेशन बनाने की योजना है। प्रत्येक पॉड में एक साथ छह यात्री सफर कर सकेंगे। वातानुकूलित पॉड की लंबाई 3.9 मीटर, चौड़ाई 2.07 मीटर और ऊंचाई 1.8 मीटर होगी।

रोजाना 1.09 लाख यात्रियों को मिलेगा लाभ

एमएमआरडीए मुंबई का अनुमान है कि वर्ष 2031 तक इस परियोजना से प्रतिदिन करीब 1.09 लाख यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे बांद्रा, बीकेसी और कुर्ला के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। खासकर बीकेसी में काम करने वाले कर्मचारियों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। पॉड टैक्सी शुरू होने से सड़क परिवहन पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश फेल, आज एम.के. स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया गांधी भी होगी साथ

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल